ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220723 101751 2 REET परीक्षा में नकल करवाने की कोशिश, 2 गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज। बीकानेर पुलिस ने दो युवकों को REET परीक्षा में नकल करवाने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के पास बल्यूट्रूथ​​​, स्पाइस कैमरा, माइक सहित कई संदिग्ध सामान मिले हैं।

आज सुबह REET एग्जाम की पहली पारी शुरू होने से पहले दिनेश व प्रदीप चौधरी नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। पुलिस को मिली सूचनाओं के आधार पर डीएसटी व जेएनवीसी पुलिस ने संयुक्त रूप से इन युवकों पर नजर रखी। बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फिलहाल दोनों युवकों काे मेडिकल मुआयने के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा है। इसके बाद शाम तक पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।

बीकानेर पुलिस ने हर संदिग्ध पर नजर रखी है। बड़ी संख्या में केंडिडेट्स के फोन सर्विलांस पर रखे गए हैं। इसी आधार पर पुलिस को कई जानकारी मिल रही है। डीएसटी टीम की कोशिश से ही पुलिस इस कार्रवाई को अंजाम दे पाई है।


Share This News