ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220706 120805 2 बिजली कट : कल 3 घंटे ये इलाके रहेंगे बाधित ** चातुर्मास के लिए श्री पद्मश्री जी म. सा. एवं श्री मृदुला श्री जी सहित 17 ठाणों के साथ किया नगर प्रवेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के चलते गुरूवार को शहर में दो अलग अलग समय बिजली की कटौती रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक अभियंता से मिली जानकारी के अनुसार रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र रोड नं एक से चार में सुबह 6 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं राजपूत छात्रावास,नवल सागर कुंआ,वीर दुर्गादास सर्किल,बीएसएनएल ऑफिस,सदर थाना क्षेत्र,माजीसा बास,डीपीएस स्कूल के पास,पुरानी कचहरी परिसर,सादुल क्लब आदि क्षेत्र में सुबह साढ़े छ:बजे से साढ़े आठ बजे तक बिजली कट रहेगी।

चातुर्मास के लिए श्री पद्मश्री जी म. सा. एवं श्री मृदुला श्री जी सहित 17 ठाणों के साथ किया नगर प्रवेश
1008आचार्य श्री विजयराज जी महाराज साहब का गुरुवार को महामंगलिक का कार्यक्रम, शुक्रवार को होगा नगर प्रवेश
Thar पोस्ट बीकानेर। एक- दो-तीन- चार, विजयगुरु की जय-जयकार, भगवान महावीर स्वामी की जय, गुरु चमकते सुर्य समाना सहित ऐसे ही गगनभेदी जयकारों की गूंज बुधवार की सुबह रानीबाजार इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित रूपा-समता स्वाध्याय भवन से लेकर ढढ्ढा चौक स्थित कोठारी भवन तक एकसार सुनाई दी। आगे आगे श्री शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराज जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तिनी महासती 1005 श्री पद्मश्री जी एवं मृदुलाश्रीजी ने 17 ठाणों के साथ नगर में चातुर्मास के लिए प्रवेश किया। वहीं उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रावक संघ की महिलाएं व पुरुष जयकारे लेते हुए चल रहे थे, जहां उनका ढढ्ढा चौक स्थित कोठारी भवन में चार माह का चातुर्मास रहेगा। रानी बाजार इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित रूपा-समता स्वाध्याय भवन से कोठारी भवन के लिए विहार के दौरान उनके साथ सैंकड़ो नर-नारियों ने साथ चलते हुए भगवान महावीर स्वामी की जय, विजय गुरु की जय-जयकार सहित गगन भेदी नारे लगाकर संपूर्ण मार्ग को धर्ममय वातावरण में परिवर्तित कर दिया।
श्री शान्त-क्रान्ति जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजयकुमार लोढ़ा ने बताया कि आचार्यश्री विजयराज जी म. सा . ग्यारह दिन से मौन साधना कर रहे हैं। गुुरुवार को साधना के दिन पूर्ण होने के बाद रानी बाजार स्थित गौड सभा भवन के पास सुराणा स्वाध्याय भवन में महाराज श्री का महामंगलिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह दस बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम में समाज के सभी लोग मौजूद रहेंगे। आचार्य श्रीविजयराज जी महाराज साहब शुक्रवार सुबह 9 बजे विहार कर चातुर्मास के लिए नगर प्रवेश करेंगे। महाराज साहब सेठ धनराज ढढ्ढा की कोटड़ी में चातुर्मास के लिए पधारेंगे,जहां श्रावक संघ की ओर से नित्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रचार मंत्री विकास सुखाणी ने बताया कि आचार्य श्री विजयराज जी महाराज साहब के आगमन को लेकर समस्त समाज के लोगोंं में उत्साह का माहौल है। श्रावक संघ की ओर से महाराज श्री के आगमन को लेकर संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है। साथ ही सभी सदस्यों को अलग-अलग विभाग बनाकर जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। प्रचार मंत्री विकास सुखाणी ने बताया कि बुधवार को आचार्य श्री विजयराज जी म. सा. के आज्ञानुवर्तिनी महासती वृन्द कोठारी भवन में चातुर्मास करेंगे वहीं आचार्य श्री विजयराज जी महाराज साहब चातुर्मास के लिए सेठ धनराज ढढ्ढा की कोटड़ी में पधारेंगे।


Share This News