ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20211103 181707 26 बीकानेर : नकली नोट बाज़ार में ! बैंक ने मामला दर्ज करवाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर से ‘खोटी चवन्नी’ चलाने के प्रयास हो रहे हैं। यानी नकली नोट किसी तरह आंखों में धूल चलाये जा रहे हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बाजार में नकली नोटों का जाल बिछा है। बीकानेर की एसबीआई बैंक में कुछ नकली नोट जमा होने की बात सामने आई है। यह मामला एसबीआई बैंक पीपी ब्रांच से जुड़ा बताया जा रहा है। जयपुर स्थित आरबीआई शाखा की सहायक महाप्रबंधक तृप्ति तोसावरा ने जयपुर के गांधी नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कहा है कि गंदे नोटों के परीक्षण के दौरान उन्हें सौ सौ रूपए के 6 नकली नोट मिले हैं। यह 6 नोट बीकानेर की एसबीआई शाखा से आए नोटों में निकले हैं। बताया जा रहा है कि ये नोट नवंबर 2021 से अप्रेल 2022 के बीच बैंक में जमा हुए।  

जयपुर पुलिस ने एफआईआर बीकानेर के कोटगेट थाने को ट्रांसफर कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने को कहा है। हालांकि यह मुकदमा महज खानापूर्ति है। बैंक कभी यह रिकॉर्ड नहीं रखती कि कौनसे ग्राहक ने किस किस नंबर के नोट जमा करवाए हैं। पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।


Share This News