Thar पोस्ट, न्यूज। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के इतिहास विभाग द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शंृखला में सोमवार 27 जून, 2022 को होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव यशपाल आहूजा, आज़ादी के अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी उप कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल और आयोजन सचिव डाॅ. मेघना शर्मा द्वारा कुलपति सचिवालय में किया गया।
डाॅ. शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर के निदेशक प्रो. रमाकान्त पाण्डेय होंगे जो संस्कृत में लिखित आज़ादी की लड़ाई के अज्ञात इतिहास पर अपनी बात रखेंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह करेंगे। कार्यशाला का आयोजन इतिहास विभाग एवं संग्रहालय एवं प्रलेखन केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यशाला में आज़ादी का अमृत महोत्सव विषयक कलाकृति का विमोचन होगा साथ ही इसे तैयार करने वाले विद्यार्थियों को मंच से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ की संगोष्ठी 26 को

भारतीय जनता पार्टी, चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर द्वारा 26 जून 2022 अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष में एक संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाइयों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी को रोकना है। डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात देश के नाम संबोधन में नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा ने मिशन रोशनी की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम गांधी नगर बीजेपी कार्यालय में शाम 4.30 बजे आयोजित किया जाएगा।

एमएसएमई दिवस पर होगा एमएसएमई जागरूकता सप्ताह शिविर 27 को
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि एमएसएमई उद्योगों को बढावा देने के लिए भारत सरकार के डिवीजनल कार्यालय खादी और ग्रामोधोग आयोग के मंडलीय निदेशक अजय शर्मा द्वारा 27 जून 2022 को प्रातः 10.30 बजे बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में एमएसएमई जागरूकता सप्ताह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इस शिविर के माध्यम से कार्यरत इकाइयों व नयी स्थापित होने वाली इकाइयों को सरकार की नई स्कीमों की जानकारी प्रदान की जायेगी साथ ही एमएसएमई इकाइयों के समक्ष आ रही परेशानियों एवं निराकरण हेतु भी चर्चा की जायेगी | आयोजित होने वाला यह शिविर एमएसएमई इकाइयों के लिए काफी कारगर एवं फायदेमंद सिद्ध होगा और इस शिविर में प्रदान की गयी स्कीमों की जानकारियों से कार्यरत एवं नई लगने वाली इकाइयां भी काफी लाभ उठा सकेगी |