ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
4506704IMG 20220625 175004 घर में घुसकर चार करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में नोखा पुलिस ने मुख्य आरोपी को लिया गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के नोखा के श्यामलाल झंवर के घर में घुसकर चार करोड़ रूपए बतौर रंगदारी मांगने के मामले में नोखा पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी पलाना निवासी मनोज सिहाग को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले फूलदेसर निवासी सुनील विश्नोई, मुक्ताप्रसाद निवासी प्रवीण सिंह राजपूत, तिलकनगर निवासी नरेंद्र सिंह, बादनू निवासी महेंद्र जाट, राजूराम जाट, पलाना निवासी रामरतन जाट, जितेंद्र जाट व सुरेंद्र जाट को गिरफ्तार किया गया था।

8 मई को आरोपी झंवर के घर में घुस गए थे। हथियार बंद बदमाशों ने सिलेंडर में आग लगाकर सबको उड़ानें की धमकी देते हुए चार करोड़ रूपए की मांग की। समय रहते पुलिस को सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। 

परिवादी ने पुलिस को बताया था कि वह दोपहर में घर में सो रहा था। इसी दौरान 9-10 लोग घर में घुस आए। एक व्यक्ति जो अपना नाम मनोज जाट बता रहा था, उसने किसी रोहित विश्नोई से फोन पर बात करवाई। रोहित ने चार करोड़ रुपए देने को कहा। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी।


Share This News