ताजा खबरे
IMG 20220511 111942 74 शिक्षा मन्त्री डॉ. बी डी कल्ला ने दी बीकानेर को सौगात ** ऊर्जा मंत्री ने स्वरूपदेसर में किया 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा द्वारा बजट घोषणा में राज्य के शहरी क्षेत्र के 1000 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 1000 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में किये जाने की क्रियान्थिति के अनुसरण मे शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने 211 राजकीय विद्यालय को राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में रूपान्तरित किये जाने को स्वीकृत किया है। इस संबंध में शासन उप सचिव भारतेंद्र जैन ने आदेश जारी किए हैं।

इस आदेश के अनुसार बीकानेर शहर के पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 7 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित किया गया है जिसमें
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सर्वोदय बस्ती, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुक्ता प्रसाद , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानदेसर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिण विस्तार पवनपुरी, राजकीय एलबीडी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय एमएम उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय भट्टड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय को महात्मा गांधी अंग्रेजी मध्यम विद्यालय में रूपांतरित किया गया है। इनके अलावा पांच ग्रामीण विद्यालयों को भी महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपांतरित किया है। **

ऊर्जा मंत्री ने स्वरूपदेसर में किया 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन
उपभोक्ताओं को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली: ऊर्जा मंत्री
Thar पोस्ट, न्यूज। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र के स्वरूपदेसर गांव में 33/11 के वी जीएसएस का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मंत्री भाटी ने कहा कि यह इस गांव का दूसरा 33 केवी जीएसएस है। विद्युत भार को देखते हुए इस सब स्टेशन की स्थापना की गई है। इससे क्षेत्र में कृषि एवं औद्योगिक इकाईयों के बिजली उपभोक्ताओं को और अधिक गुणवत्ता के साथ बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि देशनोक उपखंड के अधीनस्थ 33/11 केवी सब स्टेशन स्वरूपदेसर द्वितीय का निर्माण कृषि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने एवं वॉल्टेज की समस्या में सुधार करने के मद्देनजर करवाया गया है। सबस्टेशन के विद्युत तंत्र निर्माण में 113.26 लाख रूपये एवं सिविल कार्य में 22 लाख रूपये सहित कुल लागत 135.26 लाख रूपये व्यय हुए हैं। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित जीएसएस में ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एमवी है। इस सब स्टेशन के निर्माण से दो कृषि फीडर व एक इण्डस्ट्री फीडर से गुणवत्तापूर्वक विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जीएसएस से लगभग 70-80 कृषि उपभोक्ताओं व इससे सम्बन्धित इण्डस्ट्रीज को सुचारू विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी एवं उपभोक्ताओं को कम वॉल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सबस्टेशन के निर्माण से स्वरूपदेसर एवं बरसिंहसर रोही के किसानों को कृषि व औद्योगिक विद्युत सप्लाई वॉल्टेज में सुधार के साथ दो ब्लॉक में कृषि विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत सुधार की जानकारी दी और कहा कि बासी बरसिंहसर,आंबासर, भोजूसर, चावड़ा बस्ती, पिथरासर और कोलासर में 33 केवी जीएसएस स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता बी आर के रंजन को निर्देश दिए कि इस जीएसएस का काम एक माह में पूरा होना चाहिए। साथ ही बरसिंहसर के वार्ड 10, 11 व 12 में वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर अविलंब स्थापित किए जाए। यह कार्य आगामी 15 दिनों में पूरा कर लिया जाए।
भामाशाह का जताया आभार

IMG 20220625 WA0162 शिक्षा मन्त्री डॉ. बी डी कल्ला ने दी बीकानेर को सौगात ** ऊर्जा मंत्री ने स्वरूपदेसर में किया 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

ऊर्जा मंत्री भाटी ने इस जीएसएस की स्थापना के लिए भामाशाह द्वारा दी गई भूमि के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के लोगों ने विद्युत समस्या के समाधान के लिए एक बीघा भूमि दान की है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने भामाशाह मदनलाल सियाग, श्रवण राम सियाग, सीताराम गोदारा व अंबाराम इणखिया का माला व साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डिस्कॉम के जोनल चीफ मनसा राम मीणा ने विद्युत विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान यथासंभव समय पर किया जा रहा है। उन्होंने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विद्युत विभाग की परियोजनाओं की जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता लाभ सिंह मान ने विद्युत उपभोक्ताओं को दी जा रही छूट के बारे में बताया। इस अवसर पर शिव ओम प्रकाश गोदारा, जोगाराम, आंबाराम ईणखिया, रामनिवास गोदारा, सरपंच बच्छासर ईश्वर राम, सरपंच कोलासर राधेश्याम ने क्षेत्र की पानी, बिजली व सड़क की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता जताई। आभार अधिशाषी अभियन्ता विद्युत बी आर के रंजन ने व्यक्त किया।


Share This News