ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20211103 181707 22 अश्लील वीडियो के मामले में बीजेपी देहात अध्यक्ष को फंसाने की धमकी, 50 लाख मांगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में भी साइबर क्राइम के मामले तेज़ी से उछल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत को अश्लील वीडियो के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पचास लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर फिरौती मांगने वाले एक गिरोह के सदस्य श्रीडूंगरगढ़ में सक्रिय है। इन्हीं में दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। देहात भाजपाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बताया कि कुछ लोग लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे थे। ये लोग अश्लील वीडियो बनाकर राजनीतिक केरियर खत्म करने की चेतावनी दे रहे थे। पिछले दिनों उनके घर तक पहुंचकर रुपए की डिमांड की। पचास लाख रुपए मांगे गए और मना करने पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। ये लोग जब घर आए तो इनकी गाड़ी के नंबर आ गए थे। इसी से ट्रेस किया गया तो श्रीडूंगरगढ़ के निवासी के रूप में पहचान हो गई।

इस बारे में बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जहां से दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब पुलिस शुक्रवार शाम तक इनका खुलासा कर सकती है। सोशल मीडिया पर उपलब्ध फोटो के सहारे अश्लील वीडियो भी तैयार किए थे। ये वीडियो बाद में ताराचंद सारस्वत को दिखाते हुए ब्लैकमेल किया गया। इस मामले की जांच बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा कर रहे हैं।


Share This News