ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220623 WA0268 बीकानेर : ब्रिटेन की मुख्य राजसी परिषद के सदस्य बने वैज्ञानिक देव अरस्तु पंचारिया** पहले भारतीय जिनको मिला यह सम्मान, बीकानेर का बढ़ाया मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर/ नई दिल्ली। विश्व के प्रसिद्ध वैज्ञानिक व बीकानेर के बेटे देव अरस्तु पंचारिया को ब्रिटेन की रॉयल सोसायटी द्वारा मुख्य राजसी परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। देव अरस्तु की यह उपलब्धि बीकानेर ही नहीं बल्कि भारत के लिए भी गौरव का विषय है। वें किसी भी राजसी समिति में सदस्य मनोनीत होने वाले पहले भारतीय हैं। बता दें कि रॉयल सोसायटी लगभग तीन शताब्दी पुरानी संस्था है। ब्रिटेन राजपरिवार के अधीन इस परिषद की अध्यक्षता फिलहाल राजकुमारी एनी कर रही हैं। वहीं महारानी एलिजाबेथ इसकी संरक्षक हैं।
बताया जा रहा है कि देव अरस्तु का मनोनयन राजकुमारी के निर्देशन में कार्य कर रही प्रबंध समिति द्वारा किया गया है। कुछ समय बाद होने वाले चुनाव में उन्हें कमिटी काउंसिल में शामिल किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर मूल के देव अरस्तु प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री व गणितज्ञ है। देव अरस्तु की कई खोजें अंतराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। वहीं इनके नाम पर पांच सौ से अधिक पेटेंट भी है। यह पेटेंट संयुक्त राष्ट्र संघ की भौतिक संपदा में शामिल हैं। वैज्ञानिक देव अरस्तु को अगले आइंस्टाइन के तौर पर भी देखा जाता है।


Share This News