ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220511 111942 65 शिक्षा मंत्री ने किया बैनर का विमोचन **महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा व सत्य का मार्ग ** ऊर्जा मन्त्री शुक्र को बीकानेर में **पापड़ कामगार की नई उम्मीद समर्थ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मैट्रिक्स इवेंट्स द्वारा 13 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन करना सराहनीय है। इससे नई पीढ़ी को देशभक्तों की वीरगाथा जानने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम संयोजक शशिराज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में 25 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी भागीदारी निभाएंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर विनय हर्ष, अरबाज खान, निपुण राठी, पारस सुराणा, अजीम भूट्टा आदि मौजूद रहे। संस्था द्वारा वर्ष 2019 में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों के कारण दो साल से यह आयोजित नहीं हो सका।

IMG 20220623 WA0204 शिक्षा मंत्री ने किया बैनर का विमोचन **महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा व सत्य का मार्ग ** ऊर्जा मन्त्री शुक्र को बीकानेर में **पापड़ कामगार की नई उम्मीद समर्थ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

महात्मा गांधी ने दुनिया को दिखाया सत्य और अहिंसा का मार्ग: आपदा प्रबंधन मंत्री
Thar पोस्ट न्यूज। महात्मा गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ बीकानेर में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया तथा शांतिपूर्ण आंदोलनों से भारत को आजादी दिलाई। उनका समूचा जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश स्तर के बाद अब संभाग स्तर पर गांधी दर्शन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इससे महात्मा गांधी के आदर्शों को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने समाज को नशे जैसे अभिशाप से मुक्त करवाने और शैक्षणिक उन्नयन की सीख दी। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। हमें बच्चों को पढ़ने के भरपूर अवसर उपलब्ध करवाने चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी महात्मा गांधी के सिद्धांतों को आदर्श मानते हुए अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। समाज के पिछड़े तबके के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। गांधीवादी विचारों से ओतप्रोत कार्यकर्ता इन योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाए।
इस दौरान महानिरीक्षक (पुलिस) ओमप्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, शांति एवं अहिसां निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व सिंडीकेट सदस्य डॉ. सतीश राय बतौर अतिथि मौजूद रहे। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक संजय आचार्य ने तीन दिनों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने आभार जताया।
श्रमदान के बाद विभिन्न वक्ताओं के हुए व्याख्यान
संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभात टोली द्वारा प्रातः जागरण से हुई। कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को प्रतिभागियों द्वारा गंगाशहर स्थित गांधी चौक के पास श्रमदान किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश एवं प्रतिभागियोें ने आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इस अवसर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए जीवन को आदर्श बनाया जा सकता है।
आयोजित हुए विभिन्न व्याख्यान
शिविर के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने व्याख्यान दिए। राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व सिंडिकेट सदस्य प्रो.सतीश राय ने गांधी दर्शन, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने सत्याग्रह एवं समाज मे शांति स्थापित करने में आमजन के योगदान तथा हनुमानगढ़ जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने पशुपालन और कृषि से जुड़ी योजनाओं पर व्याख्यान दिया और प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए। वर्धा के मनोज ठाकरे ने सर्वधर्म समभाव विषय पर अपनी बात रखी। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के.,शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला समन्वयक संजय आचार्य, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ.बिट्ठल बिस्सा, मनोज बजाज, सुमित कोचर, श्यामनारायण रंगा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
खादी और एसएचजी स्टाॅल्स का किया अवलोकन
पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने कार्यक्रम स्थल पर पूगल के शिव शक्ति राजीविका स्वयं सहायता समूह और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बीकानेर विशुद्ध ग्रामोद्योग समिति द्वारा लगाए गए स्टाॅल्स का अवलोकन किया।

IMG 20220623 WA0208 शिक्षा मंत्री ने किया बैनर का विमोचन **महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा व सत्य का मार्ग ** ऊर्जा मन्त्री शुक्र को बीकानेर में **पापड़ कामगार की नई उम्मीद समर्थ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

शुक्रवार को आएंगे ऊर्जा मंत्री, श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Thar पोस्ट, न्यूज। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी शुक्रवार को प्रातः 6 बजे राजकीय वाहन में जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे बज्जू पहुंचेंगे। ऊर्जा मंत्री बज्जू खालसा पंचायत समिति के राजीव गांधी सेवा केंद्र में प्रशासन गांव के संग अभियान 2022 के फॉलोअप शिविर में भाग लेंगे तथा दोपहर 2 बजे बज्जू क्षेत्र के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
श्री भंवर सिंह भाटी शनिवार को प्रातः 10 बजे स्वरूप देसर में 33 केवी जीएसएस के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा प्रातः 11:30 पंचायत समिति श्री कोलायत के जनप्रतिनिधि एवं आमजन से मुलाकात करेंगे। ऊर्जा मंत्री रविवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सायं 6 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

पापड़ कामगार की नई उम्मीद समर्थ कार्यक्रम
Thar पोस्ट, न्यूज ITC और सेवा राजस्थान द्वारा आयोजित “समर्थ ” कार्यक्रम का उद्धघाटन आज कुम्हार धर्मशाला रामपुरा बस्ती में हुआ। समर्थ कार्यक्रम के तहत पापड़ कामगार बहनों को पापड़ रोजगार प्रदान किया जाएगा, इसमें मुख्य अतिथि डॉ.भावना शर्मा, गौरव मंगला ( ITC) , किरण गौड ( किशोर न्यायधीश सदस्य) ,एवं रामपुरा बस्ती के पार्षद उपस्थित थे । सेवा भारत की राष्ट्रीय समन्वयक संचिता बेन विडिओ कांफ्रेसिंग के जरिए पापड़ के काम को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया । और अपनी शुभकामना भी दी इस कार्यक्रम में नवनीति कार्यक्रम से युवा बहनों और उद्यमी कार्यक्रम से आगेवान बहनों व समर्थ कार्यक्रम से जुड़ी पापड़ की बहनो ने भाग लिया और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम किया । आशा बेन ,प्रिया बेन,कविता बेन समीक्षा बेन एवम सभी सेवा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया साथ ही सभी का धन्यवाद दिया।

IMG 20220623 WA0186 शिक्षा मंत्री ने किया बैनर का विमोचन **महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा व सत्य का मार्ग ** ऊर्जा मन्त्री शुक्र को बीकानेर में **पापड़ कामगार की नई उम्मीद समर्थ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News