ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 55 पटवारी, ग्राम विकास अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार वाले स्थान पर भी सप्ताह में दो दिन अनिवार्यत देनी होगी उपस्थिति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । जिले में पटवारी ,ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों के मद्देनजर कार्य संचालन की सुगमता के लिए अतिरिक्त कार्यभार व्यवस्था के तहत संबंधित कार्मिक को सप्ताह में 2 दिन अतिरिक्त कार्यभार वाले स्थान पर भी अनिवार्यत उपस्थिति देनी होगी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा जारी आदेशानुसार ऐसे पटवारी या ग्राम विकास अधिकारी जिनके पास मूल पदस्थापन के साथ-साथ एक अन्य पटवार मंडल या ग्राम पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार है वे सप्ताह के पहले 3 दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मूल पदस्थापन स्थल पर तथा अंतिम 2 दिन गुरुवार और शुक्रवार को अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार मंडल या ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। आदेशानुसार यदि किसी कार्मिक के पास दो या अधिक पटवार मंडल या ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार है तो वह कार्मिक मूल पदस्थापन स्थल पर सप्ताह के प्रथम 2 दिन ,महत्वपूर्ण अतिरिक्त कार्यभार वाले मुख्यालय पर आगामी 2 दिन तथा शेष मुख्यालय पर अंतिम कार्य दिवस को उपस्थित रहेंगे। इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तथा आमजन को समय रूप से जानकारी देने के लिए प्रत्येक पटवार मंडल और ग्राम पंचायत भवन पर इस संबंध में सूचना बोर्ड लगाया जाएगा जिसमें कार्मिक के विभिन्न मुख्यालयों पर उपस्थित रहने के बारे में सूचना अंकित रहेगी।

आदेशानुसार समस्त उपखंड अधिकारी और विकास अधिकारी कार्य योजना बनाकर सात दिवस में इन निर्देशों के अनुपालना सुनिश्चित करवाएंगे और उसकी रिपोर्ट भेजेंगे। प्रभारी अधिकारी हूं अभिलेख तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को इस कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है।


Share This News