ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220620 WA0157 व्यापक तैयारी : योग दिवस पर पब्लिक पार्क परिसर में होगा मुख्य समारोह ** करणी नगर लालगढ़ सी ब्लॉक में माताजी मंदिर में हनुमान चालीसा 21 को ** महात्मा गांधी मार्ग पर चलेगा ई -रिक्शा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। 21 जून मंगलवार को करणी नगर नजदीक लालगढ़ सी ब्लॉक में स्थित माता जी के मंदिर में शाम 7:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया है। वन्दे मातरम टीम।

मंगलवार को आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय योग दिवस, पब्लिक पार्क परिसर में होगा मुख्य समारोह

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय पर प्रातः 7 से 8 बजे तक पब्लिक पार्क परिसर, कलेक्ट्रेट के सामने होगा। इस अवसर पर आमजन को सामूहिक योगाभ्यास करवाया जायेगा।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इस संबंध में समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने अधिक से अधिक आम लोगों की इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

महात्मा गांधी मार्ग पर चलेगा ई-रिक्शा

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। महात्मा गांधी रोड पर शारीरिक रूप से असक्षम व्यक्तियों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की सुविधा के लिए  डॉ तनवीर मालावत की ओर से उपलब्ध कराएं गए ई-रिक्शा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम जिला प्रशासन को भेंट किया गया है।
यह रिक्शा डॉ. तरवीर मालावत ने अपनी ओर से उपलब्ध कराया है, जिसे सोमवार को ई रिक्शा की चाबी रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से संभागीय आयुक्त को सौंपी गई।
संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग से अतिक्रमण हटने के बाद  वन वे ट्रैफ़िक व्यस्था को और सुचारु रखने में बुजुर्गों, महिलाओं तथा असक्षम लोगों के लिए यह ई-रिक्शा उपयोगी साबित होगा। उन्होंने ई-रिक्शा उपलब्ध कराने के लिए रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ.तनवीर मालावत का आभार व्यक्त किया और कहा कि रेड क्रॉस मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहा है।रेड क्रॉस के सचिव विजय ख़त्री, राजेंद्र जोशी, अक्षय ख़त्री, महावीर शर्मा एवं कविता शर्मा ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को ई-रिक्शा की चाबी भेंट की। यह ई रिक्शा निगम द्वारा संचालित किया जायेगा।


Share This News