ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220620 WA0148 गिन्नाणी सहित अन्य इलाकों का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, निचले इलाकों का लिया जायजा, पानी भरने पर यह होगी व्यवस्था, मौके पर निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि मानसून के दौरान शहर के निचले इलाकों में कहीं भी जल भराव की स्थिति ना बने। यदि बारिश का पानी कुछ स्थानों पर ठहरता है तो पंप लगाकर तुरंत प्रभाव से जल निकासी सुनिश्चित करवाएं।

जिला कलक्टर ने सोमवार को हुई बारिश के बाद गिन्नाणी सहित शहर में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहर के समस्त क्षेत्रों में मानसून से पूर्व नालों की सफाई सुनिश्चित कर ली जावे, विशेष तौर पर निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति ना बने इसके लिए पुख्ता इंतजाम हों।
जिला कलक्टर ने गिन्नाणी स्थित माताजी का मंदिर के पास , चौखुटी पुलिया होते हुए कोठारी हॉस्पिटल के पास, पुलिस लाइन के पास, नगर निगम सहित कई निचले इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा भी उपस्थित रहे।


Share This News