ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220620 WA0005 पीबीएम हॉस्पिटल का एच वार्ड का हुआ जीर्णोद्धार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

पीबीएम हॉस्पिटल का एच वार्ड का हुआ जीर्णोद्धार, आमजन के लिए अब बेहतर सुविधाएं। सुश्रुत चेरिटेबल ट्रस्ट एवम एपेक्स हॉस्पिटल की ओर से गत दो माह से जारी एच वार्ड का जीर्णोद्धार संपन्न। ट्रस्ट ने आमजन की बेहतर सेवार्थ वार्ड को सुपुर्द किया हॉस्पिटल के हवाले
जयपुर
Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर/बीकानेर । स्वर्गीय सरला झवर की पुण्य स्मृति में सुश्रुत चेरिटेबल ट्रस्ट एवं एपेक्स हॉस्पिटल के सयुंक्त तत्वाधान में बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के एच वार्ड के जीर्णोद्धार के बाद ट्रस्ट की ओर से इसे सोमवार को आमजन की सेवार्थ हॉस्पिटल के सुपुर्द किया गया। इस वार्ड को एपेक्स हॉस्पिटल की ओर से गोद लेकर इसकी बुनियादी सुविधाओं में सुधार व सौंदर्यकरण का कार्य किया गया है। गौरतलब है कि एपेक्स हॉस्पिटल कि ओर से बीकानेर में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने के संकल्प के अंतर्गत हाल ही में यहां एपेक्स हॉस्पिटल की शुरुआत की गई है। इसी के साथ सामाजिक सरोकारों के क्रम में एच वार्ड के जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है।

हॉस्पिटल को वार्ड सुपुर्द करने के दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के चैयरमैन डा. एसबी झवर, संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, पीबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डा. पीके सैनी, एपेक्स हॉस्पिटल के निदेशक डा. शैलेश झवर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. मोहम्मद सलीम एवम डा. परमेंद्र सिरोही समेत बड़ी संख्या मे चिकित्सको में कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर ट्रस्ट चेयरमैन डा. एसबी झवर ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बीकानेर की जनता के लिए वर्ल्डक्लास चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है, ऐसे मे हम प्रत्येक स्तर पर प्रयास कर रहे है और बहुत ही कम समय में हमने यहां की जनता के मन में विश्वास जगाने में सफलता प्राप्त की है। कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल अधीक्षक डा. सैनी ने ट्रस्ट एवम एपेक्स हॉस्पिटल का इस सेवार्थ कार्य में सहयोग के लिए आभार जताया। आईएएस नीरज के पवन ने इस पहल की तारीफ की एवम आगे भी इस तरह के कार्य करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।


Share This News