ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220617 WA0111 शहर और देहात कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला, बीकानेर में प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जबरन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी को ईडी के मामले में फसाने एवं  कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर पुलिस की अमानवीय कार्यवाही के विरोध में आज बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस द्वारा संयुक्त धरना प्रदर्शन जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने किया गया

इस धरने प्रदर्शन में कांग्रेसी मंत्रियों और पदाधिकारियों ने पीएम  नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार  के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा के राजनेतिक द्वेषता पूर्ण कार्यवाही के लिए कड़े शब्दों में आलोचना की।

इस अवसर पर काबीना मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ये जान ले की जिस परिवार ने अपनी करोड़ो की संपत्ति देश हित मे दान दे दी हो उस परिवार के लोग क्यो घपला करेंगे कल्ला ने विस्तारित बात बताते हुए मोदी सरकर को चेतावनी दी।

काबीना मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि जो तानाशाही मोदी सरकार ने अपना रखी है उसके लिए एक एक कांग्रेसी कार्यकर्ता  सड़को पर विरोध करेगा और जान ले कि देश की जेले कम हो जाएगी गर काँग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ कोई राजनेतिक द्वेषता पूर्ण कार्यवाही हुई तो।

राज्य मंत्री भवरसिंह भाटी  ने कहा कि जो वातावरण आज देश का है उसके लिए एक बार फिर से संघर्ष करना पड़ेगा और इस देश को बचाना पड़ेगा वरना इस देश के सौहार्द को खत्म करने में भाजपा कोई कसर नही छोड़ने वाली
जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा जिस तरह आज देश का माहौल बिगाड़ने में लगी है उसके खिलाफ कांग्रेसी उतना ही मजबूती के साथ खड़ा है और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अगर सड़को पर संघर्ष करना पड़ा तो कांग्रेस का हर कार्यक्रता अपनी जान की बाज़ी लगाने के लिए फिर से तैयार है लेकिन इस देश को फिर से वैचारिक शून्यता की तरफ नही जाने देगा
               प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि सभा को राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल,राज्य मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत, मसूदा विधायक  बीकानेर प्रभारी राकेश पारीक, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल वरिष्ठ नेता मकसूद अहमद, सलीम भाटी, शशिकांत शर्मा, सोहन चौधरी गुलाम मुस्तफा, हारून राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, मगन पणेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला दिलीप बांठिया,मासूक अहमद,टिंकू भाटी,यूथ अध्यक्ष धनपत चायल, एनएसयूआई अध्यक्ष रामनिवास कूकना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार, मुमताज़ बानो, हबीबा चौधरी, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, महासचिव ललित तेजस्वी,आनंद जोशी, हरिशंकर नायक, सचिव राहुल जादुसांगत,एजाज पठान अहमद अली भाटी, जयदीप सिंह जावा, आशा देवी स्वामी, अर्चना नागल, मंजू देवी गोस्वामी, राज भटनागर, सोहन राव, मुमताज़ शेख, अयूब अली सोढा, पार्षद यूनिस अली, पार्षदअभिषेक गहलोत, पार्षद मनोज किराडू, पार्षद शिवशंकर बिस्सा,पार्षद अंजना खत्री तोलाराम सियाग, दीपक अरोड़ा सहित कांग्रेसजनों ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया
इस अवसर पर धनसुख आचार्य, पार्वती गोसाई, महबूब अली, सत्यनारायण देवड़ा, सुलक्ष ज्याणी, घनश्याम शर्मा, गुरुबालक, गिरिराज सेवग, सुखदेव जावा रितेश सेवग मनुडसा, बंसीलाल आचार्य, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे


Share This News