ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 42 तहसीलदार को 16 सीसीए तथा उपखण्ड अधिकारी को 17 सीसीए नोटिस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। बीकानेर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के. पवन द्वारा अवैध अतिक्रमण, निर्माण व लॉटिंग तथा बिजली-पानी के अवैध को हटाने के संबंध में तारानगर के तहसीदारों व उप खण्ड अधिकारी की उदासीनता के लिए जिला कलेक्टर चुरू को जारी पत्र में लिखा है कि इसके लिए सभी तहसीलदारों के विरूद्ध 16 सीसीए एवं उप खण्ड अधिकारीगण को 17 सीसीए नोटिस दिया जाना उचित होगा। मिली जानकारी के अनुसार तारानगर स्थित प्रत्यक्ष प्रभार मन्दिर श्री हरमन्दिर के पुजारी देवकिसन आचार्य ओर से एडवोकेट मूलचन्द आचार्य ने पत्र लिखकर निवेदन किया कि श्री हरमन्दिर के नाम से 111 बीघा कृषि भूमि पर अवैध कब्जा व अतिक्रण को रोकने एवं सुरक्षा के लिए राजस्व अपील प्राधिकारी द्वारा तहसीलदार तारानगर को रिसीवर नियुक्त किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भू-माफिया द्वारा उक्त कृषि पर अवैध कब्जा से प्लॉटिंग कर उसे बैचा गया है, जहां पक्के मकान बन गये है तथा सीसी रोड़ बनाकर, विभाग द्वारा घरों में पानी-बिजली के कनेक्शन कर दिए गए है।

मूलचन्द आचार्य ने बताया कि उप खण्ड अधिकारी व जिला कलेक्ट चुरू को बार बार शिकायत करने के बाद भी अतिक्रमण बढता गया तथा वर्तमान में मन्दिर की कृषि भूमि पर 150 से 200 मकानों का अवैध तरीके से निर्माण हो गया है। इस शिकायत पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के. पवन द्वारा उप खण्ड अधिकारी चुरू को 11 मई को मौके पर अवैध अतिक्रमण व पानी-बिजली के कनेक्शन को हटाने एवं नियमानुसार कार्यवाही कर, रिर्पोट देने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इसके संबंध में उचित कार्यवाही नहीं किये जाने के बाद द्वारा जिला कलेक्टर चुरू को सभी तहसीलदारों के विरूद्ध 16 सीसीए एवं उप खण्ड अधिकारीगण को 17 सीसीए नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया।


Share This News