Thar पोस्ट, न्यूज। देश के अन्य राज्यों से बीकानेर लौट रहे अनेक लोग पॉजिटिव मिल रहे है। बीकानेर में आज आई रिपोर्ट में एक साथ 22 पॉजिटिव मिले हैं। आज पॉजिटिव में निवेदिता कॉलेज क्षेत्र, मुरलीधर, मुक्ताप्रसाद, पुलिस लाइन क्षेत्र, चौतिना कुंआ, घड़सीसर, पवनपुरी, लखासर, लूणकरणसर, उतरादा बास, पिथरासर, नोखा, देसलसर, पलाना, सेरूणा, गर्ल्स हॉस्टल से हैं। इनमें दो डॉक्टर भी पॉजिटिव निकले हैं।

इस बारे में सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि आज आए पॉजिटिव में अधिकतर बाहर से आए मरीजों के रिश्तेदार अथवा संपर्क वाले लोग हैं। कुछ व्यक्ति मुम्बई, कुलु मनाली, हरिद्वार गए थे, जो पॉजिटिव निकले। इसके अतिरिक्त अन्य शहरों से आए लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं।