ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 16 बीकानेर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीडि़ता को आरोपी दो दिनों तक कार में घुमाते रहे। इस आशय की रिपोर्ट सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता ने सदर पुलिस थाने में दी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस वृत्ताधिकारी आरपीएस पवन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में शोभासर निवासी जितेन्द्र सिंह राजपूत व मनोहर सिंह उर्फ मन्नू को नामजद किया गया है।

पीडि़ता की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने 13 जून की शाम को फोन कर उसको घर से बाहर बुलाया। जब वह घर से बाहर निकली तो जितेन्द्र सिंह ने जबरन उसको गाड़ी में बिठा लिया। आरोप है कि आरोपी उसको जैसलमेर रोड पर सूनसान स्थान पर लेकर गए। आरोप है कि आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की नियत से उसकी छाती पर बैठकर गला दबाने का प्रयास किया। आरोपी 15 जून तक उसको गाड़ी में घुमाते रहे। उनके चंगुल से छूटी तो उसने थाने पहुंच इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।


Share This News