ताजा खबरे
IMG 20220511 111942 38 हवाई जहाज की टिकटें हुई दोगुनी महंगी, जेट फ्यूल मूल्य में जोरदार उछाल, यह है वजह Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली। भारत में अब हवाई जहाज से यात्रा करना और महंगा होता जा रहा है। कम समय मे ही टिकट का मूल्य दुगना हो गया है। हवाई जहाज के ईंधन की कीमतों में आज से 16 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके साथ ही यह अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुुुंच चुका है। सरकारी तेल कंपनी ने 16 जून को जेट फ्यूल ATF की कीमतों में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है, जिसके बाद ATF के दाम बढ़कर 141,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं।

पिछले साल जून के मुकाबले एटीएफ 2022 में कीमत लगभग दोगुनी हो गई है, वहीं पिछले छह महीनों में कीमतों में 91% का इजाफा हुआ है। बता दें कि 3 जून को जेट ईंधन की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इससे पहले जनवरी से अब तक एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी की गई थी।

विमान संचालन में ATF पर होने वाले खर्च की हिस्‍सेदारी 40 फीसदी रहती है। एटीएफ में वृद्धि से टिकटें महंगी होती हैं। 2022 में जनवरी से अब तक ATF के मूल्‍य में 11 बार वृद्धि की जा चुकी है। साल की शुरुआत में 1 जनवरी को इसकी कीमत 72,062 रुपये प्रति किलोलीटर थी। वहीं तब से इसमें 91 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 

IMG 20220616 102000 1 हवाई जहाज की टिकटें हुई दोगुनी महंगी, जेट फ्यूल मूल्य में जोरदार उछाल, यह है वजह Rajasthan News Portal देश

Share This News