Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। एक साथ पॉजिटिव मिलने लगे हैं। इन दिनों लोग हिल स्टेशनों, हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा कुलु मनाली, जम्मू कश्मीर सहित अन्य स्थलों पर पर्यटन कर रहे हैं। इनमे से वापस लौटे अनेक लोगों में कोरोना होना पाया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक दिन में एक साथ आठ मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इसमें चार शहरी और चार ग्रामीण एरिया के हैं। कोरोना के बढ़ते ग्राफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले आठ दिनों में कुल 22 मरीजों को कोरोना हुआ है। जबकि पिछले महीने में कुल 43 मरीज ही रिपोर्ट हुए थे। वहीं अप्रैल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या महज 15 ही थी। डॉक्टरों के अनुसार कोविड पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी भी वैक्सीनेशन नहीं करवाया है, वे समय रहते वैक्सीनेशन करवा लें। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि बुधवार को पवनपुरी, बेनीसर बारी, रानीबाजार तथा कैलाशपुरी के अलावा ग्रामीण इलाकों के पूनरासर, बिग्गा बास डूंगरगढ़, आडसर बास, मोमासर में कोविड मरीज मिले हैं।