ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 13 पीबीएम अस्पताल के आगे से नहीं निकलेंगे भारी वाहन,<br>भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । पीबीएम अस्पताल के आगे मुख्य सड़क पर रोगियों और उनके परिजनों की सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों के गुजरने के लिए मेजर पूरन सिंह सर्किल के बाद अन्य मार्ग से जाने की व्यवस्था की गई है। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन की पहल पर डाइवर्ट किए गए नए रूट के अनुसार मेजर पूरन सिंह सर्किल से भारी वाहनों का प्रवेश पीबीएम अस्पताल की मुख्य सड़क पर वर्जित करते हुए इन वाहनों को मेजर पूरनसिंह सर्किल से ब्रम्हाकुमारी, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए रानी बाजार पुलिया के ऊपर से रीको गली नंबर 5 की तरफ निकालने की व्यवस्था की गई है।

पीबीएम अस्पताल के मुख्य मार्ग पर दवाइयों की दुकानें, जांच केंद्र, धर्मशालाएं इत्यादि स्थित होने के कारण इस मार्ग पर रोगियों और एंबुलेंस इत्यादि का आवागमन रहता है, ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर यह परिवर्तन किया गया है।


Share This News