ताजा खबरे
IMG 20220608 101505 करेंसी नोट पर एपीजे अब्दुल कलाम व टेगौर की फ़ोटो को लेकर आरबीआई ने कही ये बात Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज दिल्ली। केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि उसके पास महात्मा गांधी के चेहरे को अन्य लोगों के साथ बदलकर मौजूदा मुद्रा और बैंक नोटों में बदलाव लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस बारे में कोई अफवाह ना फैलाएं।केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि “मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी खबरें हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी के चेहरे को बदलकर मौजूदा मुद्रा और बैंक नोटों में बदलाव पर विचार कर रहा है।” जबकि ऐसी बात नहीं है।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। कई रिपोर्टों के अनुसार, RBI और भारतीय सुरक्षा मुद्रण और टकसाल निगम (SPMCIL), जो वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आता है, उन्होंने  महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर और APJ कलाम-वॉटरमार्क वाले नोटों के दो अलग-अलग सेट IIT-दिल्ली को भेजे थे ऐसा कहा जा रहा था। 

मीडिया में रिपोर्ट सामने आने के बाद, पिछले 24 घंटों में इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर इस खबर को शेयर  किया गया है। लेकिन आरबीआई ने अब इस तरह के किसी प्रस्ताव से इनकार किया है।


Share This News