ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220605 WA0203 अवैध पिस्टल, मैगज़ीन, कारतूस बरामद, ऑपरेशन क्लीन अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई रेंज में 111 से अधिक गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

रेंज बीकानेर में चला ऑपरेशन क्लीन अभियान
Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर। महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा 05 व 06 जून, 2022 को रेन्ज के अधीनस्थ जिला बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में टाॅप-10 अपराधियों व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान ’’ऑपरेशन क्लीन’’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज 05 जून को रेन्ज में कुल 16 स्थायी वांरटियों, कुल 82 गिरफ्तारी वारन्टी, टाॅप-10 अपराधियों में से 03 अपराधी, 01 भगौडें (299सीआरपीसी), धारा 110 सीआरपीसी में कुल 44 व्यक्ति ,अन्य मुकदमात मे वांछिंत 37 व्यक्तियों तथा धारा 151 सीआरपीसी में 111 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
रेन्ज में आम्र्स एक्ट में कुल 04 प्रकरण दर्ज किये गये। आबकारी एक्ट में कुल 11 प्रकरण व एनडीपीएस एक्ट में कुल 11 प्रकरण दर्ज किये गये है। एमवी एक्ट के तहत कुल 47 वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला चूरू के पुलिस थाना सांडवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत 08 किलोग्राम अफीम बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला श्रीगंगानगर के सूरतगढ शहर पुलिस द्वारा एक पिस्टल मय दो मेगजीन व 05 कारतूस बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला हनुमानगढ के पुलिस थाना संगरिया द्वारा एक अवैध पिस्टल व एक 12 बोर बन्दूक मय कारतूस के बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
राजकार्य में लापरवाही/आपराधिक तत्वों से मिलीभगत पाये जाने पर श्री ओमप्रकाश सउनि व श्री मुकेश कानि. नं. 499, जिला बीकानेर व श्री संजय कुमार हैड कानि नं. 36, जिला चूरू को निलम्बित किया जाकर मुख्यालय पुलिस लाईन हनुमानगढ़ किया गया है।


Share This News