ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 3 भुजिया की आड़ में बेच रहे थे अवैध डोडा पोस्त, पुलिस ने दबोचा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा थानान्तर्गत ऑपरेशन फ्लैश आउट अभियान के तहत दो अलग अलग थानों में कार्यवाही कर 77 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पांचू थानाधिकारी विकास विश्नोई ने कुदसू गांव में एक ढाणी से 40 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित दो सगे भाईयों को पकड़ा है। एसपी योगेश यादव के निर्देश व सीओ भवानी सिंह के सुपरविजन में की गई इस कार्यवाही में मनीष भादू व राजाराम को गिरफ्तार किया है। जो भुजिया की सप्लाई की आड़ में डोडा-पोस्त बेचते थे।

37 किलो मादर्थ पदार्थ सहित एक गिरफ्तार
नोखा में 37 किलो मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका के प्रकरण में वांछित आरोपी को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पुलिस थाना जसरासर के मामले में 04 फरवरी 2022 को आरोपी भागीरथराम के कब्जे की कार से 37 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका पुलिस थाना जसरासर द्वारा जप्त किया था। जिसकी जांच नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ कर रहे थे।जांच के दौरान आरोपी भागीरथराम ने मादक पदार्थ आरोपी बबलू गोरा निवासी मकोडी जिला नागौर से खरीद करना बताया था। इस पर बबलू गौरा की तलाश की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से आरोपी गायब था। लेकिन पुलिस ने उसे नागौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे मे भी गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी से पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई में नोखा पुलिस के थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई सुरेशसिंह, हैड कानि बलवानसिंह, कानि हरीनाथ, कानि भागीरथ, कानि मूलाराम, कानि अजयसिंह, कानि चालक गणेशाराम शामिल रहे।


Share This News