Thar पोस्ट, न्यूज। देश में दालों की कीमतें गिरने से आमजन को कुछ राहत मिली है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। तो सीमेंट बार से लेकर दाल और सरसों के तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है। पिछले दस दिनों में एक-एक दाल 10 से 15 रुपये प्रति किलो कम हुई है, वहीं, सरसों के तेल में भी 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। महंगाई कम होने से लोगों को राहत मिली है।

एक महीने पहले की बात करें तो हर वस्तु के दाम आसमान छू रहे थे लेकिन जैसे ही पेट्रोल-डीजल के दाम नीचे आए, दाल, तेल और सीमेंट की छड़ों के दाम भी नीचे आ गए. इससे गरीब लोगों को बड़ी राहत मिली है। चीनी के दाम अभी कम नहीं हुए हैं, लेकिन पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि चीनी के दाम और बढ़ सकते हैं।