ताजा खबरे
IMG 20211103 181707 2 85 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय समाज मे अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। केरल के पथनमथिट्टा से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामले के अनुसार एक उम्रदराज शख्स पर अपनी पत्नी की दादी से दुष्कर्म करने का आरोप है। केरल पुलिस ने 60 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी की दादी से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

इस मामले में पुलिस ने शिवदासन को मई के दूसरे सप्ताह में 85 वर्षीय महिला से उसके आवास पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया, “महिला ने घटना की जानकारी स्थानीय आंगनवाड़ी सहायिका को दी, जिसने उक्त सूचना अन्य संबंधित अधिकारियों को दी।”

उत्पीड़न करने का भी आरो

वहां की स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला का कई बार उत्पीड़न किया, जिसकी पोती उससे ब्याही गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376(दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Share This News