ताजा खबरे
IMG 20220602 132258 अम्बानी से लेकर अमिताभ खरीदतें है इन गायों का दूध ! गायें पीती है RO पानी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। लोगों के दिमाग मे कई बार यह सवाल उठता है कि आखिर अम्बानी सहित अनेक हाई प्रोफाइल के घरों में दूध की सप्लाई कहाँ से होती है ? वर्ल्ड मिल्क डे यानी विश्व दुग्ध दिवस हर साल 1 जून को मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद दूध की उपयोगिता को लोगों तक पहुंचाना और इसके बारे में उन्हें जागरूक करना है। पहला वर्ल्ड मिल्क डे 1 जून, 2001 को मनाया गया था। अंबानी से लेकर अमिताभ बच्चन के घर किस डेयरी का दूध आता है और इसकी कीमत क्या है? 

दरअसल , पुणे शहर में एक मार्डर्न और हाईटेक डेयरी है, जिसका नाम ‘भाग्यलक्ष्मी’ इस डेयरी का दूध मुंबई के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों के घर सप्लाई होता है। भाग्यलक्ष्मी डेयरी के कस्टमर लिस्ट में कई बड़े सेलेब्रिटी शामिल हैं। इनमें अंबानी परिवार से लेकर सचिन तेंडुलकर, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे सेलेब्स के घर भी इसी डेयरी का दूध जाता है। 

यह है एक लीटर दूध की कीमत :
यह अनूठी भाग्यलक्ष्मी डेयरी महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंचर के पास स्थित है। इस डेयरी में एक लीटर दूध की कीमत करीब 152 रुपए है। यह डेयरी करीब 35 एकड़ एरिया में फैली हुई है, जहां 3000 से ज्यादा गाय हैं। देवेंद्र शाह हैं डेयरी के मालिक : डेयरी फार्म के मालिक देवेंद्र शाह हैं। पहले वो कपड़े का बिजनेस करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना डेयर फॉर्म खोल लिया। शाह ने सबसे पहले 175 कस्टमर्स के साथ ‘प्राइड ऑफ काउ’ लॉन्च किया था। 

गाय भी पीती हैं RO का पानी : 
यहां गायों के लिए हर एक चीज का ध्यान रखा जाता है। यहां तक कि उनके लिए बिछाया गया रबर मैट दिन में 3 बार साफ किया जाता है। यहां गाय सिर्फ RO का पानी पीती हैं। गाय को सोयाबीन के अलावा अल्फा घास, मौसमी सब्जियां और मक्की का चारा दिया जाता है। 

डेढ़ लाख रुपए की गाय, डेयरी में 3 हजार से ज्यादा गाय :
डेयरी में होलस्टिन फ्रेशियान प्रजाति की 3 हजार से ज्यादा गाय हैं। यह ब्रीड स्विट्जरलैंड की है। इस प्रजाति की एक गाय रोजाना 25-28 लीटर दूध देती है। इन गाय की कीमत 90 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक होती है। भाग्यलक्ष्मी फॉर्म के आज की तारीख में 25 हजार से ज्यादा कस्टमर हैं। इनके कस्टमर देशभर के अलग-अलग शहरों से हैं। यहां का दूध नॉर्थ से साउथ और ईस्ट से वेस्ट चारों दिशाओं के शहरों में सप्लाई होता है। 


Share This News