Thar पोस्ट, न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग (एनाटॉमी) में बुधवार को वीरेंद्र प्रसाद रस्तोगी की देह का मरणोपरांत उनके पुत्र विकास रस्तोगी ने देहदान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. मोहम्मद सलीम ने देहदान हेतु विकास रस्तोगी का धन्यवाद किया। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि ने देहदान को अमूल्य दान बताया और कहा कि चिकित्सक बनने के लिए देहदान बहुत उपयोगी साबित होगा।प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम, विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि, डॉ बी. के. गुप्ता एवं विकास रस्तोगी ने स्व. वीरेन्द्र प्रसाद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित श्रद्धाजंलि दी।डॉ. रेखा गहलोत, डॉ. गीता डॉ. कालूराम मीणा, डॉ. निर्मला डॉ. खुशबू जोशी, डॉ सुनीता कालेर, डॉ. कौशल रंगा, कमलेश कुमार व्यास, पवन भाटी उपस्थित रहे।