ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220511 111942 12 बालिकाओं को बालश्रम से मिली मुक्ति, कार्रवाई से खलबली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पापड़ की फैक्ट्री से 12 बालिकाओं को बालश्रम से मुक्त करवाया है।बालश्रम उन्मूलन टीम के पहुंचने से हडकम्प मच गया। इस फैक्ट्री में 12 नाबालिग बालिकाएं काम रही थी। किशोर न्याय बोर्ड सदस्य किरण गौड़ के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वाली सभी 12 लड़कियां 18 वर्ष से कम आयु की है। उधर पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस टीम ने खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गणपति टेस्टी फूड्स प्राईवेट लिमिटेड (पापड़ फैक्ट्री) में अचानक छापा मारकर 12 बालिकाओं को बालश्रम से मुक्त कराया। टीम में सदस्य बाल कल्याण समिति के हर्षवद्र्धन सिंह भाटी, मनोज कुमार, किरण सिंह तंवर, श्रम विभाग से सुमन जयपाल सी. आई, एवं नरेन्द्र सिंह मानव तस्कर विभाग, बाल संरक्षण ईकाई से निदेशक कविता स्वामी व सुमन मेहरा वर्कर, चाईल्ड लाईन से जगदीश डाल मौजूद रहे। बाल श्रम उन्मूलन टीम अध्यक्ष मनोज कुमार राजपूत ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जामसर थाने में मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ग्यारसी लाल कर रहे है।


Share This News