Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में दूषित जहरीला भोजन खाने से करीब 25 लोगों के बीमार होने की जानकारी देर रात को मिली । मामला जामसर थाना क्षेत्र के खारा का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक खारा से आए 15 लोगों को मेडिसिन कैजुअल्टी में भर्ती किया गया है। वहीं 8-10 बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है। पीबीएम सूत्रों के मुताबिक मामला लिजर्ड पॉइजनिंग का होने की आशंका है। मरीजों ने डॉक्टरों को बताया कि भोजन में छिपकली गिरी थी, उसी से रह जहर फैल गया। हालांकि इसकी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है। सभी लोग किसी सामूहिक भोजन में शामिल हुए थे। असहाय सेवा संस्थान भी सेवा में चिकित्सकों की मदद कर रहा था। संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, रमजान अली, इरफान भाटी व जुनैद खान मरीजों की सेवा कर रहे थे।