Thar पोस्ट, न्यूज। इस बार पानी ने कई लोगों को रुला दिया है। बीकानेर में अब सरहिंद फीडर की मरम्मत होने के बाद सोमवार शाम तक बीछवाल और शोभासर जलाशय में पानी आएगा । यह पानी 72 से 75 घंटे लेट चल रहा है । शनिवार देर रात मुख्य नहर के तीनों गेट खोल कार आरडी 750 से गजनेर लिफ्ट में पानी डाल दिया गया है । हालांकि नहरी पानी को लेकर अभियंताओं ने दबाव के चलते शनिवार को जोधपुर पानी शिफ्ट कर दिया था । हरिके बैराज से आरडी 1121 तक पहुंचने के बाद पानी जोधपुर के लिए राजीव गांधी लिफ्ट में डाला गया था । बिरधवाल हैड से 26 मई की रात कवरसेन लिफ्ट में छोड़ा गया अब सोमवार की दोपहर तक बीकानेर पहुंचेग। तीन दिन पहले आधी रात को बिरधवाल हैड से कंवरसेन लिफ्ट में 500 क्यूसेक पानी देना तय हुआ । जोधपुर के दबाव के कारण बीकानेर के इतिहास में पहली बार कंवरसेन में सिर्फ डेढ़ सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया । खाली पड़ी नहर में इतना पानी तले में रह जाता है । राज्य सरकार में बीकानेर में दो मंत्री और एक केंद्र में है ।कैबिनेट मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला और आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल के विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा पेयजल किल्लत है । खाजूवाला के 70 गांवों में टैंकर से पानी पहुंच रहा । पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी गजनेर लिफ्ट पर कब्जा करने का फैसला स्थगित कर चुके हैं। घरों तक नियमित पानी की आपूर्ति 3 जून से या इसके बाद ही हो सकेगी।