ताजा खबरे
IMG 20220511 111942 9 नकली नोटों के चलन में 102% इजाफा ! सावधान रहें- ऐसे पहचाने नकली नोट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत में नकली नोटों का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। लोग शिकार हो रहे और बेबस भी है। आरबीआई ने ताजा आंकड़ा जारी किया है, जिसके अनुसार 500 रुपये के नकली नोटों में साल 2020-2021 में 102% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 2000 रुपये के नोट में  54 फीसदी की बढ़ोतरी, और 10 रुपये के नोट में 16.4 20 रुपये के नोट में 16.5 और 200 रुपये के नोट में 11.7 % का इजाफा हुआ है। आमजन नकली और असली में फर्क नहीं कर पा रहा। नोटों की पहचान आप ऐसे कर सकते हैं।

1 यदि नोट को अगर किसी लाइट के सामने रखेंगे, तो इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
2. आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल से नोट को रखने पर इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा.
3. इस जगह पर देवनागरी में 500 लिखा दिखाई देगा.
4. महात्मा गांधी की तस्वीर को एकदम सेंटर में दिखाया गया है.
5. भारत और India के लेटर्स लिखे दिखाई देंगे.
6. नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला में बदलता हुआ नजर आएगा.
7. पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
8. यहां महात्मा गांधी की पिक्चर है और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी दिखेगा।
9.  ऊपर में लेफ्ट साइड और नीचे में राइट साइड नंबर बाएं से दाएं की तरफ बड़े होते जाते हैं.
10. यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है. इसका कलर हरा से नीला हो जाता है.
11. राइट साइड अशोक स्तम्भ है. 
12. राइट साइड सर्कल बॉक्स, जिसमें 500 लिखा है, राइट और लेफ्ट साइड की तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं और अशोक स्तम्भ के प्रतीक, महात्मा गांधी की पिक्टर, जो रफली प्रिंट की गई हैं.
13. नोट की छपाई का साल लिखा हुआ है.
14. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट है.
15. सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है.
16. भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की पिक्चर प्रिंट है.
17. देवनागरी में 500 प्रिंट है। इन बातों को आप ध्यान में रखे। जानकारी में रहे कि नोटबंदी कालेधन पर अंकुश लगाने और नकली नोटों पर रोक लगाने के लिए की गई थी लेकिन इसमें तेज़ी से उछाल आया है।


Share This News