Thar पोस्ट, न्यूज। अलवर में एक पत्नी के द्वारा पति को पीटने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में कैद फुटेज अब देशभर में वायरल हो रहे हसन। पत्नी अपने पति की इतनी बेरहमी से पिटाई करती थी कि वह बचने के लिए घर में भागता फिरता था। कभी तवे से तो कभी क्रिकेट बैट से पति की रोज पिटाई होती थी। पीड़ित पति ने पत्नी की सच्चाई सामने लाने के लिए घर में CCTV कैमरा लगा दिया। अब पति इन CCTV फुटेज के साथ सामने आया और पत्नी की सारी करतूत पुलिस को बता दी। मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट ने पति को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। अलवर के भिवाड़ी का मामला है। पीड़ित पति अजीत स्कूल में प्रिंसिपल है। पति की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पत्नी सुमन अपने प्रिंसिपल पति की जमकर पिटाई कर रही है। पीड़ित फुटेज में हाथ भी जोड़ रहा है।
खास बात यह है पत्नी अपने बेटे के सामने ही पति को पीटती है। कई फुटेज में पति-पत्नी के अलावा उनका बेटा भी दिख रहा है। पिता की पिटाई के दौरान वह डरा-सहमा नजर आ रहा है। पीड़ित प्रिंसिपल ने घरेलू हिंसा की शिकायत भिवाड़ी पुलिस को दी हुई है। उल्लेखनीय है कि अपराध की दुनिया मे महिलाएं भी सक्रिय है। जोधपुर व बीकानेर सहित अनेक जिलों में महिलाओं ने शादी को ही व्यापार बना लिया है। लुटेरी दुल्हनों के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। वही अनेक महिलाएं कानून की आड़ में पुरुषों को धमकाती है। कानून के जानकारों का कहना है कि दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, अश्लील हरकत, पति द्वारा अप्राकृतिक संबध, सहित कई मामले अनेकबार झूठे भी दर्ज करवाये जाते हैं पुरुषों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के पक्ष में कानून होने से पुरुषों को भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है। जानकारी में रहे कि आपस मे विश्वास की कमी और षड्यंत्रपूर्वक की गई इस तरह की कार्रवाई से पिछले दस वर्षों में भारतीय समाज मे हुई अनेक शादियां खतरे में है और तलाक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसने पारिवारिक और सामाजिक व्यवस्था को ही बदलकर रख दिया है।