ताजा खबरे
IMG 20220202 004525 इस छोटे बच्चे से हिला पूरा देश ! नेता-अभिनेता कर रहे हैं फोन ! सरकारी स्कूलों के हालात भी सामने आए Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। एक छोटा सा बच्चा इन दिनों वास्तविक जिंदगी का नायक बनकर उभर रहा है। अब क्या नेता और क्या अभिनेता सब उसके लिए फोन कर रहे हैं। बिहार के नालंदा जिले के नीमा कोल के रहने वाले रणविजय यादव का 11 वर्षीय पुत्र सोनू आजकल देशभर में सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पढ़ाई करने के लिए मदद की गुहार लगाने वाले सोनू का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनू ने सरकारी स्कूलों की भी पोल खोल दी है। सोनू की पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी को इससे भी समझा जा सकता है कि वह गांव में ही पढ़ाता भी है। किसी भी प्रश्न का बेझिझक जवाब देने वाला सोनू के वीडियो को देखने के बाद कई लोग उसकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि बचपन से ही सोनू तेज तर्रार है। इसके पिता दूध बेचने का काम करते हैं तो माता लीला देवी निरक्षर हैं। हरनौत के दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों से मिल रहे थे, इसी दौरान सोनू भीड़ से आगे बढ़ कर मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर कहता है, सुनिए न सर। हमे पढ़ाई में मदद कर दीजिए सर। मुख्यमंत्री ने तत्काल उपविकास आयुक्त को उसकी आगे की पढ़ाई का जिम्मा सौंप देते हैं। सोनू ने ट्यूशन से पैसे मिलने पर एंड्रायड फोन खरीद लिया, जिससे वह यू ट्यूब पर जानकारी हासिल कर सके। सोनू कहता है कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों में योग्यता की कमी है। सोनू ने एक वीडियो में बताया कि शिक्षक प्रश्नों का उत्तर ठीक ढंग से नहीं दे पाते। अंगेजी भाषा का अनुवाद नहीं कर पाए। उन्हें जानकारी कम है। इस कारण सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाता हूं। वह बताता है कि वह यू ट्यूब के जरिए आगे की पढ़ाई पूरी कर चुका है। सोनू की दिलचस्पी सभी विषयों में है। सोनू आईएएस बनाना चाहता है सोनू ने बताया उससे सीखने के लिए 30 बच्चे आते हैं, जिनसे वह प्रति माह के हिसाब से 100 रुपए लेता है। इससे उन बच्चों की पढ़ाई हो रही है और मुझे भी आर्थिक मदद मिल जाती है। उन्होंने यह भी बताता कि कई बच्चे पैसे भी नहीं देते। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बनने के सपने संजोए सोनू मदद के लिए मिल रहे ऑफर से खुश तो है, लेकिन कहता है कि उसे ऐसी मदद नहीं चाहिए, उसे मदद अधिकारी बनने तक चाहिए। उसकी मां भी अपने बच्चे को अधिकारी के रूप में देखना चाहती है।मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मदद का प्रस्ताव मिला। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नालंदा जिले के हरनौत में सोनू कुमार से मुलाकात की और उन्होंने सोनू की स्कूली शिक्षा पूरी होने तक उसकी मदद करने का वादा किया। बच्चे के साथ अपनी मुलाकात का विवरण साझा करते हुए सुशील ने ट्विटर पर कहा कि पढ़ने की जिजीविषा को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष बेबाकी से अपनी बात रखने वाले होनहार सोनू से उनके घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सोनू का नवोदय विद्यालय में नामांकन होगा और मैं मैट्रिक तक प्रतिमाह दो हजार रुपये उसके खाते में प्रदान करूंगा।सोनू हाल ही में तब सुर्खियों में आया था जब नीतीश नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के अंतर्गत आने वाले अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा में थे। अभिनेता सोनू सूद सहित अन्य लोग उसकी मदद के लिए आगे आ रहे है। यू-ट्यूब पर सोनू कुमार सर्वाधिक सर्च किये जा रहे हैं।

img 20220519 1355037904558581980285420 इस छोटे बच्चे से हिला पूरा देश ! नेता-अभिनेता कर रहे हैं फोन ! सरकारी स्कूलों के हालात भी सामने आए Rajasthan News Portal देश

Share This News