ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अब अमेरिका व अन्य देशों की तरह बीकानेर में भी आग लग रही है जिले के बज्जू में इंदिरा गांधी नहर के किनारे खड़े सैकड़ों पेड़ों में रविवार को भीषण आग लग गई है। आग इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में तीन किलोमीटर तक पहुंच गई। आग लगने का कारण तेज गर्मी माना जा रहा है। आग इंदिरा गांधी नहर के आरडी 923 से 930 के बीच लगी है। दरअसल, वन विभाग ने नहर के किनारे पेड़ लगाए हुए हैं। नहर के एक तरफ पूरे रास्ते में लाइन से लगे इन पेड़ों में एक के बाद एक आग लग रही है। दोपहर करीब तीन बजे आग का पता चला। वन विभाग व नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में बज्जू पुलिस भी पहुंची। बज्जू में दमकल नहीं होने से बीकानेर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। वहां से तीन फायर बिग्रेड पहुंची। तब तक आग तीन किलोमीटर तक फैल गई। नहर किनारे लगी इस आग में एक हजार के आसपास पेड़ चपेट में आ गए हैं। दोपहर 4 बजे तक 2 दमकल व करीब आधा दर्जन पानी के टैंकर मौके पर पहुंच गई। बज्जू पुलिस व वन विभाग आग बुझाने की मशक्कत कर रहा है।


Share This News