Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर । भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे पदमश्री से सम्मानित श्री भैरों सिंह शेखावत की 12 वी पुण्य तिथि पर गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर लालगढ़ मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय जनता शहर जिला अध्य्क्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा भैरो सिंह का जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान है। साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर देश के उपराष्ट्रपति पद तक का सफर तय करने वाले विरले राजनीतिज्ञ बने। 1952 मे जनसंघ की टिकट पर पहली बार विधानसभा की चौखट पर कदम रखा और आगे चल कर प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। अपने शासन काल मे प्रदेश के किसानों के और गरीबो तथा पिछड़ो के लिए बनाई गई योजना आज भी याद की जाती है। वे सच्चे अर्थों में किसान हितैषी थे। राजस्थान में अंत्योदय योजना को साकार करने का श्रेय उन्ही को जाता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि राजस्थान में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का गांव गांव तक विस्तार करने, विचारधारा को प्रसारित करने का श्रेय उन्ही को जाता है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वेद अग्रवाल ने बीकानेर की विश्व प्रसिद्ध भुजिया को विदेशी षड्यंत्र से मुक्त कराने के संस्मरण को सुनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, मण्डल अध्य्क्ष विनोद करोल, महामन्त्री विश्वजीत सिंह पंवार ने भी अपने विचार रखे।


Share This News