ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

संगीत मनीषी डॉ. मुरारी शर्मा स्मृति कार्यक्रम – वनस्थली के सुजीत देवघरिया की प्रस्तुति

Thar पोस्ट । विरासत संवर्धन संस्थान तथा म्यूजिक एंड इमोशन ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में टी. एम. ऑडिटोरियम, गंगाशहर में संगीत मनीषी डॉ.मुरारी शर्मा को समर्पित “शास्त्रीय संगीत सभा” का आयोजन किया गया ।

          कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध वायलिन वादक वनस्थली विद्यापीठ के प्रो. डॉ सुजीत देवघरिया ने वायलिन पर बड़ा ख्याल तथा छोटा ख्याल राग भूप तथा शुद्ध कल्याण प्रस्तुत किया । देवघरिया ने वायलिन पर “वैष्णव जन को तेने कहिए” भी प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर किया । देवघरिया ने संस्थान के विद्यार्थियों को संगीत साधना और नियमित रियाज के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया ।  कार्यक्रम में  विरासत संवर्द्न संस्थान के प्रशिक्षक प.पुखराज शर्मा ने अपने गुरु डॉ. मुरारी शर्मा को स्वरांजलि प्रस्तुत करते हुए मांड गीत “केसरिया बालम” तथा भक्ति रचना प्रस्तुत की ।  कार्यक्रम में चंद्रशेखर सांवरिया ने गजल “रफ्ता रफ्ता वो मेरी हस्ती का ” पेश की ।  कार्यक्रम में ललित रतावा,  सुमन शर्मा ने भी अपनी रचनाhएं प्रस्तुत की । तबले पर उस्ताद गुलाम हुसैन ने संगत की । कार्यक्रम में चित्रकार- संगीत कलाकार दीनानाथ पटवा “दीनू पेंटर” को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम का संचालन राज भारती शर्मा ने किया ।


Share This News