ताजा खबरे
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। केवल तीन दिन के भीतर दिल्ली में दूसरी बार भीषण आग लगी है। दिल्ली के नरेला स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण की लपटें देखी जा रही है। ये आग एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी है। वहां आग इतनी भीषण है कि फायर बिग्रेड की 27 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची हैं। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है लेकिन आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और अफरा तफरी मच गई है। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई है। फैक्ट्री के मजदूर अंदर फंसे हो सकते हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

शुक्रवार को मुंडका में लगी थी भीषण आग

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को भी भीषण आग लगने का मामला सामने आया था। यहां के मुंडका के मेट्रो स्टेशन के पास एक चार मंजिला इमारत में आग लगी थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई थी, उनके शव भी पहचान में नहीं आ रहे


Share This News