भगवान परशुराम के पूजन-वंदन के साथ ब्लड केम्प का आगाज़
Thar पोस्ट, न्यूज विप्र फाउंडेशन के 13 वे स्थापना दिवस पर रविवार को पीबीएम ब्लड बैंक परिसर में विफा जोन 1-बी के बैनर तले रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यापर्ण के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। विफा जोन1-बी प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में शहर व ग्रामीण क्षेत्रो से सभी समाज वर्ग से महिला,पुरुष व युवाओ ने उत्साह के साथ रक्तदान दिया।शिविर में शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला व ऊर्जामंत्री भंवरसिंह भाटी ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक,राष्ट्रीय संरक्षक ताराचंद सारस्वत,राष्ट्रीय कार्यकारिणी
सदस्य सत्यनारायण शर्मा रिड़ी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विक्की अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा,बीकानेर महापौर श्री मती सुशीला राजपुरोहित, पूर्व शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य,भाजपा शहर महिला जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,पं जुगल किशोर ओझा(पुजारी बाबा),शिव सत्यनाथ महाराज,पं रामेश्वरानंद महाराज(दाताश्री) ,खेताराम, तावणीय,पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा,विफा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परमानंद ओझा,विप्र कल्याण बोर्ड सदस्य राजकुमार किराडू ,श्री डूंगरगढ़ पालिकाध्य मानमल शर्मा ,जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा ने रक्तवीरो को प्रमाण पत्र वितरित किए।
रक्तदान शिविर को लेकर प्रदेशाध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि शिविर के लिए 500 लोगो का पंजीयन हुआ था।लेकिन पीबीएम ब्लड बैंक की स्टॉक व्यवस्थाओं व प्रशासन के आग्रह पर 200 यूनिट रक्तदान हुआ जबकि 300 पंजीकृत पेंडिंग रहे।
शिविर संयोजक रवि व्यास पारीक ने बताया कि पार्षद रामदयाल पंचारिया,किशोर आचार्य,शिवकुमार रंगा, सुनील व्यास,पुनीत शर्मा,शहर अध्यक्ष राजकुमार व्यास,देहात अध्यक्ष शिवरतन शर्मा,देहात महिला अध्यक्ष सिमा मिश्रा, देशनोक मंडल अध्यक्ष कैलाश उपाध्याय,नोखा अध्यक्ष भंवर सुरवात,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल तिवाड़ी,देहात युवा जिलाध्यक्ष इतिहास गौड़,युवा शहर विजय पाइवाल, प्रदेश युवा महामंत्री दिनेश ओझा,शहर महिला अध्यक्ष सुनीता पारीक,मीना आचार्य,नीतू आचार्य,प्रदेश महामंत्री आशा पारीक,प्रदेश कार्यालय मंत्री रमेश चन्द्र उपाध्याय,सीमा पारीक,मज़दूर नेता रामस्वरूप हर्ष,छोटू लाल चुरा,लक्ष्मी कश्यप ,गौतम ट्रस्ट अध्यक्ष किसन जोशी,प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ सलीम मोहम्मद,पीबीएम अधीक्षक डॉ पी के सैन, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ माहवार व टीम,डॉ जितेंद्र आचार्य,देवेंद्र सारस्वत,विजय ओझा,पुखराज शर्मा,अरविंद व्यास राजा,विफा कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत,विफा जिला महामंत्री नारायण पारीक,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी,मनोज पारीक,छह न्याति अध्यक्ष भंवर लाल व्यास,रमेश जाजड़ा,नंदकिशोर गालरिया,एडवोकेट अजय पुरोहित,महेंद्र आचार्य आदि की प्रमुख भूमिका रही। एल एन शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी **

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जिला प्रशासन, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी और लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण समिति की ओर से लक्ष्मीनाथ मंदिर में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई।
इसकी शुरुआत बुंदू खान लंगा ने गणेश वंदना, गोरबंद और हिचकी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद अनुरीति ग्रुप की राशि एंड पार्टी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। गौरी शंकर सोनी ने शास्त्रीय गायन बाजे रे मुरलिया की प्रभावी प्रस्तुति दी। किशनगढ़ की अंजना कुमावत ने चरी नृत्य प्रस्तुत किया तो वहां मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बॉलीवुड के मशहूर गायक अली गनी बंधुओं ने पधारो म्हारे देश मांड गायन की शुरुआत की। सांस्कृतिक संध्या के दौरान नवदीप बीकानेरी ने ‘कूद कालिया गोखें सूं, गली में किन्नो आयो’ गाकर लोगों को नाचने को मजबूर कर दिया। प्रिया शर्मा, शहजाद अली और दीपिका प्रजापत ने जंगल मंगल देश गीत प्रस्तुत किया। बालोतरा के उकाराम पडिहार ग्रुप, मोहिनी देवी और साबिर खान ने भवाई, सूरम नाथ एवं पार्टी ने कालबेलिया की प्रस्तुति दी।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि बीकानेर कलाकारों और सुरंगी संस्कृति का शहर है। यह संस्कृति आज भी जीवंत है। उन्होंने बीकानेर को आलीजा शहर बताया और कहा कि यहां के लोग जिंदादिल होते हैं। उन्होंने सभी को बीकानेर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने हिसामुद्दीन उस्ता, अल्लाह जिलाई बाई और प्रो.विजय शंकर व्यास को याद किया और बीकानेर को गंगा जमुनी संस्कृति वाला शहर बताया।
इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के. पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, बंशीलाल आचार्य, सुमित कोचर, विजय आचार्य, जेठानंद व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे।
लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण समिति के श्रीरतन तंबोली, अशोक छंगाणी, मनोज सेवग, शिवचंद तिवाड़ी, हरी प्रकाश सोनी, धीरज जैन, अनिल सोनी, घनश्याम महात्मा, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, महेंद्र सोनी, मधु सूदन अग्रवाल और गिरिराज खेरीवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने भागीदारी निभाई। **

नगर स्थापना दिवस
राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर मुख्य समारोह सोमवार को प्रातः 7.15 बजे से
समारोह में दिए जाएंगे 16 अवार्ड
Thar पोस्ट। बीकानेर नगर स्थापना दिवस का मुख्य समारोह सोमवार को प्रातः 7.15 बजे से राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम में 16 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें करणी माता अवार्ड- डॉ प्रीति गुप्ता, राव बीकाजी अवार्ड -मधु आचार्य ‘आशावादी’, राव बीकाजी अवार्ड-धर्म चंद जैन, महाराजा गंगा सिंह अवार्ड-बीकानेर दशहरा कमेटी, महाराजा करणी सिंह अवार्ड-श्याम सुंदर व अनिल जोशी(संयुक्त), रावत कांधल जी अवार्ड-योगेंद्र कुमार शर्मा ‘योगी’, राव बीदाजी अवार्ड -मौलाना अब्दुल वाहिद ‘अशरफी’, पीर गोविंददास अवार्ड -डॉ आरएन सोलंकी, पंडित विद्याधर शास्त्री अवार्ड- बिशन मतवाला, श्री गई भोम रा बाहडू राजकुमार भीमराज अवार्ड- एम दाऊद बीकानेरी, ठाकुर सूरजमल सिंह चलकोई राजस्थानी प्रोत्साहन अवार्ड- पीआर लील, देश दीवान राव दूल्हे सिंह बीदावत अवार्ड-अरुणा भार्गव, अमर कीर्ति अवार्ड -डॉ. अजय जोशी, राव बेलोजी परिहार अवार्ड- गोपाल सिंह चौहान, अजीज आजाद स्मृति अवार्ड- डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’, बीकाणा अवार्ड-बुलाकी भोजक रंगकर्मी को दिया जाएगा।
इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित
बीकानेर। बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सूरसागर प्लाजा में रविवार को कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।
इस दौरान जाकिर अदीब, मौलाना अब्दुल वाहिद अशरफी, विशन मतवाला, डा. शंकर लाल स्वामी, इरशाद अज़ीज़, मोनिका गौड, मनीषा आर्य सोनी, राजाराम स्वर्णकार, राजेन्द्र स्वर्णकार, डॉ. ज़िया उल हसन, बाबूलाल छंगाणी, सागर सिद्दीकी, महिपाल चारण, इन्द्र व्यास, जुगलकिशोर पुरोहित, कैलाश टाक, आनन्द मस्ताना, कृष्णा आचार्य आदि ने अलग अलग विषयों पर कविताएं प्रस्तुत की।
इस अवसर पर पर राव बीकाजी संस्थान के महामंत्री विद्यासागर आचार्य, रामलाल सोलंकी नरेन्द्र सिंह स्याणी, प्रह्लाद सिह मार्शल, अभिषेक आचार्य, मोहम्मद फारूक, नाटककार विपिन पुरोहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन इरशाद अजीज ने किया।