ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 97 कोरोना की मार इस बार बच्चों पर अधिक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना की गिरफ्त में इस बार बच्चे अधिक आ रहे हैं। देश में पिछले एक हफ्ते से नए मामलों की संख्या बढ़ना फिर से शुरू हो गया है। इस बार कोरोना ज्यादातर बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। स्कूलों के फिर से खुलने के बाद कई बच्चों और अध्यापकों में कोरोना के लक्षण देखने को मिले हैं। इससे परिजनों में चिंता पैदा हो गई है। एक डराने वाली रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर में 107 नए कोविड-19 मामलों में से 30% से अधिक बच्चों में दर्ज किए गए हैं। सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि दिल्ली और आसपास के शहरों में बच्चों में कोरोना के मामले पाए जा रहे हैं।हालांकि, विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इस बार नया वेरिएंट ज्यादा परेशान कर रहा है क्योंकि इसमें पिछले सभी वेरिएंट से तेजी से फैलने की क्षमता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि इसके लक्षण हल्के हैं और उन पर ध्यान रखना जरूरी है।बच्चों में लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं और इसमें ऊपरी श्वसन पथ के लक्षण शामिल होते हैं जैसे बुखार, नाक बहना, गले में दर्द, शरीर में दर्द और सूखी खांसी।


Share This News