ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 98 राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत हेतु 16 बीघा भूमि आवंटन आदेश जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से हुआ भूमि आवंटन
ईगानप विभाग से 16 बीघा भूमि मय 3 विभागीय भवन होंगे हस्तांतरित

Thar post न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर विभाग राजस्थान सरकार के शासन उप सचिव द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत के लिए अपने विभाग के अधीनस्थ भूमि में से 16 बीघा भूमि मय तीन विभागीय भवन हस्तांतरण की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
मंत्री भाटी ने बताया कि उनके विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य बजट वर्ष 2022-23 में श्रीकोलायत में कन्या महाविद्यालय स्वीकृत किया गया था। स्वीकृति के तुरंत बाद ही उन्होंने महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन के प्रयास प्रारंभ कर दिए थे तथा अल्प अवधि में ही राज्य सरकार ने 16 बीघा भूमि मय 3 विभागीय भवन हस्तांतरण की स्वीकृति जारी कर श्रीकोलायत को बहुत बड़ी सौगात दी है । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु बजट उपलब्ध करवाया जायेगा, इसके लिए भी उच्चस्तरीय प्रयास जारी हैं।यहां विशेष उल्लेखनीय है कि मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मात्र 3 वर्षों में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर ही बदल चुकी है। इस अल्प अवधि में 5 राजकीय महाविद्यालय स्वीकृत हो चुके हैं जिनमें श्रीकोलायत, बज्जू, देशनोक, हदां तथा कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत शामिल है। इन महाविद्यालयों में कुछ को स्नातक से स्नातकोत्तर तक क्रमोन्नत व अतिरिक्त विषय स्वीकृति के प्रयास भी जारी है।


Share This News