Thar पोस्ट, न्यूज। सूबे की डेढ़ करोड़ महिलाएं अब और हाईटेक होने जा रही है। जून-2022 से राज्य की अशोक गहलोत सरकार एक ऐसा बड़ा दांव खेलने जा रही है, जिसका उसे चुनाव में भरपूर लाभ मिल सके. ये दांव है प्रदेश की लगभग डेढ़ करोड़ महिलाओं को मुफ़्त स्मार्ट फ़ोन बांटने का, मुफ़्त फ़ोन की घोषणा राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने इस साल के अपने बजट भाषण में कर चुके हैं.  राज्य की गहलोत सरकार मुफ़्त स्मार्ट फ़ोन की अपनी इस योजना पर करीब ढाई हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाली है और इसका मकसद होगा चिरंजीवी योजना से जुड़ी करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना. राज्य सरकार की तमाम फ़्लैगशिप योजनाओं के एप इस स्मार्ट फोन में पहले से डाउनलोड होंगे, जिस कंपनी को इस काम का टेंडर मिलेगा. उन्हें तय शर्तों और मापदंडों के मुताबिक़ स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाना होगा. ये फोन कम से कम साढ़े पांच इंच की डिस्प्ले स्क्रीन वाले मेड इन इंडिया फ़ोन होंगे, डबल सिम और कम से कम आठ मेगा पिक्सल कैमरे की शर्त भी कम्पनी को पूरी करनी होगी और इसके अलावा अन्य तकनीकी शर्तें भी कम्पनी को पूरी करनी होगी।

Thar पोस्ट न्यूज। जनसंपर्क अधिकारियों के संगठन ‘प्रसार’ की बीकानेर इकाई द्वारा श्री दाऊ लाल पुरोहित को स्व. घ ननश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड। तथाश्री मोहम्मद सलीम को स्व. किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड अर्पण समारोह।मुख्य अतिथि डॉ. नीरज के. पवन
संभागीय आयुक्त, बीकानेर।अध्यक्षता
श्री अशोक माथुर वरिष्ठ पत्रकार। विशिष्ठ अतिथि
श्री राजेंद्र जोशी कवि कथाकार।श्री दिनेश चंद्र सक्सेना सेवानिवृत्त, संयुक्त निदेशक
जनसंपर्क विभाग। दिनांक: 21 अप्रैल 2022
स्थान: सूचना केंद्र, बीकानेर
समय : सायं 5 बजे

शिक्षा मंत्री से विभिन्न मुद्दों को लेकर वार्ता

Thar पोस्ट, न्यूज। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला से 11 सूत्री माँगपत्र पर चर्चा हुई। चाय काफी के साथ शुरू हुई वार्ता बहुत ही सकारात्मक रही। राज्य में नव क्रमोन्नत स्कूलों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों की वद्धि सहित राज्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से प्रशासनिक अधिकारी तक के पदों के लिये विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाया जाकर स्कूलों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों की महती आवश्यकता को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई । आज की वार्ता जिन मांगों को रखा गया उनमें राज्य में समसा का सम्पूर्ण कार्य मुख्यालय बीकानेर स्थानांतरित किया जावे।.राज्य के समस्त शिक्षा कार्यालयों में अध्यापकों के पद समाप्त करने शिक्षक पदों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल पदों पर भेजा जावे कार्य की अधिकता होने पर वहां मंत्रालयिक कार्मिकों को ही लगाया जावे सहित अन्य मागें शामिल है।बारां से अभिषेक राघव हनुमानगढ से अमरजीत जी धौलपुर से गोपाल अवस्थी सिरोही से इंदरजीत सिंह जी पाली से राजेश जोशी नागौर के रामस्वरूप विश्नोई भीलवाड़ा के शिवराज आचार्य अजमेर के वर्धमान जैन उदयपुर से दिलीप राणा महेंद्र सिंह चौधरी बीकानेर अविकान्त पुरोहित गिरिराज हर्ष नीरज भटनागर मनीष शर्मा अब्बास अली शैलेश सक्सेना रविन्द्र पुरोहित जैसलमेर से दुर्जन सिंह जोधपुर के शिवकुमार कल्ला राधेश्याम थानवी फलोदी के दिनेश जोशी कमलेश व्यास जोधपुर बारा के अजमेर से मनोज वर्मा शौकत अंसारी राजसमन्द से सुरेश जी अलवर से मुकेश शर्मा अजय केवलिया जोधपुर आईदान सिंह जैसलमेर उदयपुर महेंद्र सिंह चौधरी दिलीप राणा धौलपुर गोपाल अवस्थी कोटा मनोज श्रगी कमलेश जी बाड़मेर दुर्जन सिंह इंदा पाली मुकेश बोहरा आशीष दिर्वेदी बांसवाड़ा सिरोही इंदर सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों के सुझावो को भी मंत्री जी के समक्ष रखा गया।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य ओर कमलं नारायण आचार्य उपाध्यक्ष नवरत्न जोशी सम्भाग अध्यक्ष प्रवीण गहलोत प्रदेश परामर्शक विष्णु पुरोहित सहित संघ के संस्थापक मदन मोहन व्यास जयपुर के संभागाध्यक्ष राजाराम यादव जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मीणा राजेन्द्र शर्मा संभाग महासचिव ने शिक्षा मंत्री से वार्ता की वार्ता बहुत सफल रही। शिक्षा मंत्री जी सभी मागों पर ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया