ताजा खबरे
IMG 20220202 004525 90 महिलाएं मारेंगी बेंत ! पुरूष खाएंगे ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के जोधपुर में एक अजब परंपरा है। मंगलवार की रात धींगा गवर पूजन का अंतिम दिन है। जोधपुर में आज की रात शहर की सड़कों पर सिर्फ महिलाएं दिखेंगी। इन महिलाओं के हाथ में होगी एक बेंत(छड़ी)। पुरुष सामने दिखते ही इसी बेंत से पुरुषों को मार पड़ेगी। हालांकि कुछ युवक ऐसे भी होंगे, जो इस बेंत की मार खाना चाहेंगे। यह बेंत कुंवारे युवकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मान्यता है कि एक बेंत पड़ते ही शादी हो जाती है।जोधपुर एक मात्र ऐसा शहर है, जहां धींगा गवर की पूजा होती है। इसे मां सती और गौरी के रूप में भी पूजा जाता है। 16 दिन तक इसका पूजन होता है। 16वें दिन पूरी रात महिलाएं घर से बाहर रहती है। देर रात अलग-अलग समय में धींगा गवर की आरती की जाती है। महिलाएं पूजन के बाद अपने हाथ में बेंत लेकर निकलती है। इस दौरान जो भी पुरुष सामने आता है, उस पर यह बेंत बरसाई जाती है। कहा जाता है कि जिस युवक की शादी नहीं हुई है और उसे यह बेंंत पड़ जाती है तो उसका रिश्ता भी जल्द तय हो जाता है। साभार


Share This News