Thar post, न्यूज बीकानेर। पालीवाल ब्राह्मण समाज हितकारी समाज के बैनर तले सत्यानारायण भगवान मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर पांच दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। अध्यक्ष केशवदत्त ने बताया कि रविवार को प्रात:9 बजे कलश यात्रा निकलेगी। इसके बाद पालीवाल सती माता का अभिषेक,दस विधि स्नान,हिमाद्री संकल्प,नांदीमुख श्राद्व,प्रायश्चित हवन व जागरण का आयोजन रखा गया है। इसी प्रकार 11 अप्रेल को सुबह 9 बजे पूजन,मूर्तिवास,दुर्गापाठ तथा हवन पूजन होंगे। सचिव चन्द्रकांत ने बताया कि 12 अप्रेल को विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ होगा। 13 अप्रेल को मंडन पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके उपरान्त मूर्तिवास,शोभायात्रा,शिखर पूजन,श्री सुक्त पाठ,वास्तु जाप,वास्तु पाठ,मूर्ति महास्नान,हवन,आरती,भामाशाहों का सम्मान कार्यक्रम होंगे। रात को सुन्दरकांड पाठ के बाद भजन संध्या रखी गई है। 14 अप्रेल को विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।