IMG 20220202 004525 41 चित्रकला प्रदर्शनी मंजरी का समापन * मृतक के परिजनों का धरना ** स्कूटी और हेलमेट के साथ खिली मुस्कान *** इन्होंने जीते मैडल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। चित्रकला विभाग, डँूगर महाविद्यालय, बीकानेर में चल रही छात्र चित्रकला प्रदर्शनी मंजरी का समापन हुआ। उपाचार्य डॉ. इन्द्रसिंह राजपुरोहित, डॉ. नरेन्द्र नाथ, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह व डॉ. विपिन सैनी ने प्रदर्शनी की कृति उतार कर प्रदर्शनी के समापन समारोह में उपस्थित रहें।
प्रदर्शनी के औपचारिक समापन कार्यक्रम में डॉ. नरेन्द्र नाथ ने प्रदर्शनी में सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए। छात्रों द्वारा विभाग तथा महाविद्यालय में कलात्मक वातावरण के सृजन करने पर बधाई दी। डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने सभी युवा कलाकारों की कला की प्रशंसा की तथा कला में अपनी प्रतिभा का पूर्ण योगदान करें तथा भविष्य में प्रसिद्ध चित्रकार बनने की शुभकानाएं दी। डॉ. सतीश गुप्ता ने छात्रों की क्राफ्ट व कला में भेद समझा कर कलात्मक गुणों के साथ अपनी कला सृजन की सलाह दी। डॉ. विपिन सैनी ने सभी युवा कलाकारों को सहयोग की भावना के साथ प्रदर्शनी के सफल आयोजन में छात्रों की भूमिका की सराहना की तथा सभी युवा कलाकारों को बधाई दी। डॉ. इन्द्रसिंह राजपुरोहित ने सभी युवा कलाकारों को बताया कि सृजनात्मक प्रतिभा ने केवल पेंटिंग के निर्माण में सहयोग करते है, अपितु व्यक्तित्व निर्माण तथा बौधिक क्षमता के विकास में सहयोग हैं।
प्रदर्शनी के औपचारिक समापन में मुख्य अतिथियों द्वारा सांकेतिक रूप में एवं पेन्टिंग उतार कर प्रदर्शनी का समापन किया।
प्रदर्शनी के आज चतुर्थ दिन में भी प्रदर्शनी अवलोकनार्थ बड़ी संख्या में दर्शक पहुँचें। प्रदर्शनी में कई युवा चित्रकारों की पेन्टिंग्स दर्शकों को बहुत पसन्द आई तथा चित्रकारों से खरीदा भी, जिनमें जसप्रीत कौर की मण्डाला आर्ट की दो कृतियां, वृर्षा शर्मा की एक पेन्टिंग तथा मुदित शर्मा का स्कल्पचर वान गोग की मूर्ति व अनुराधा शर्मा की एक पेन्टिंग तथा एक व्यक्ति चित्रण दिनेश राठौड़ की पेन्टिंग प्रमुख थी। प्रदर्शनी के संयोजक सुरेन्द्र पाल मेघ तथा छात्र चित्रकला परिषद के अध्यक्ष मुदित शर्मा के सहयोग से अतिथियों को सर्टिफिकेट वितरीत किये गये।

img 20220408 wa01771042054191097768768 चित्रकला प्रदर्शनी मंजरी का समापन * मृतक के परिजनों का धरना ** स्कूटी और हेलमेट के साथ खिली मुस्कान *** इन्होंने जीते मैडल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। इससे गुस्सा मृतक के परिजनों ने पीबीएम चिकत्सालय की मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे गए तथा ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि जब तक ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। मृतक संतुराम कल्याणसर का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसकी निर्माण कार्य के दौरान नीचे गिरने से मौत हो गई थी।

img 20220408 2038507924108360401266353 चित्रकला प्रदर्शनी मंजरी का समापन * मृतक के परिजनों का धरना ** स्कूटी और हेलमेट के साथ खिली मुस्कान *** इन्होंने जीते मैडल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

विशेष योग्यजनों को स्कूटी वितरित
कोई पात्र नहीं रहे लाभ से वंचित: आपदा प्रबंधन मंत्री
Thar पोस्ट, बीकानेर। ‘विशेष योग्यजन विधार्थियों के अध्ययन एवं रोजगार में गतिशीलता वृद्धि हेतु स्कूटी योजना’ के तहत 20 विशेष योग्यजनों को शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूटी प्रदान की गई।
इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल, विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा, संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सभी लाभार्थियों को स्कूटी और हेलमेट भेंट किए।
आपदा प्रबंधन मंत्री मेघवाल ने कहा कि दिव्यांग जनों को विद्यालय अथवा कार्यस्थल पर आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा विशेष योग्यजन पूर्ण क्षमता के साथ अपना कार्य कर सकें, इसी उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र इसके लाभ से वंचित नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति के विकास के ध्येय के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में नि:शुल्क दवा, नि:शुल्क जांच जैसी योजनाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना भी देशभर में अभिनव पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है, जिससे प्रत्येक वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ हुआ है।
विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता तथा इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है। स्कूटी वितरण जैसी योजनाएं इनमें नई ऊर्जा का संचार करेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि जिले में 54 दिव्यांगजनों को इस योजना के तहत स्कूटी प्रदान की जाएगी। इनमें से 10 पात्र दिव्यांग जनों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस अवसर पर स्कूटी वितरण कर दी गई है। शेष को अगले दौर में दी जाएगी।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, सेवा आश्रम के भीष्म कौशिक, अरविंद आचार्य आदि मौजूद रहे
लाभार्थियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
स्कूटी प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया। ढिंगसरी निवासी धन्नाराम गोदारा ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। पूर्व में कॉलेज आने-जाने में परेशानी होती थी। स्कूटी मिलने से उसकी परेशानियों में कमी आएगी। राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर की छात्रा रईसा बानो ने भी स्कूटी मिलने से खुश दिखी और सरकार की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

img 20220408 wa01293101330157223533402 चित्रकला प्रदर्शनी मंजरी का समापन * मृतक के परिजनों का धरना ** स्कूटी और हेलमेट के साथ खिली मुस्कान *** इन्होंने जीते मैडल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो चैम्पियनशिप सम्पन्न
10 को जयपुर में होगी क्वानकिडो स्टेट चैम्पियनशिप

बीकानेर। वियतनामी मार्शल आर्ट क्वानकिडो की डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप बीकानेर स्थित आनंद निकेतन मोहता भवन में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न भारवर्ग के सब जुनियर, कैडेट, जुनियर, सीनियर तथा मास्टर एथलीट ने भाग लिया। डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो एसोसिएशन बीकानेर के सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत ने बताया कि सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी 10 अप्रैल को जयपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट क्वानकिडो चैम्पियनशिप के लिए किया गया है।
डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो चैंपियनशिप के आयोजन सचिव हिमांशु सारस्वत ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी, राजकीय डुंगर कालेज, महारानी सुदर्शना कालेज, एशियन मार्शल आर्ट्स एकेडमी, नेहरू शारदापीठ पीजी कालेज, एमजीएस युनिवर्सिटी केम्पस के मेल फिमेल खिलाड़ियों ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रोंज तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट ट्रैजरार मयंक शर्मा, प्रशांत डांगी, तरुण राठी, इमरान खान, भारत गांधी तथा रघुवीर सिंह द्वारा रेफरी एवं ज्युरी के रुप में टुर्नामेंट में सहयोग किया गया।
इससे पूर्व भाजपा शहर जिला सहसंयोजिका शोभा सारस्वत, समाजसेवी ममता अग्रवाल, प्रीती स्वामी तथा क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर देवेन्द्र सारस्वत द्वारा भारतमाता तथा श्रीनाथ जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

इन्होंने जीते गोल्ड मैडल

सब जुनियर विभिन्न भारवर्ग में राघव राठी, दिपांशु स्वामी, गौरव सारस्वत, जुनियर वर्ग में तान्या अग्रवाल, सीनियर वर्ग में जयश्री बांद्रा, उर्मिला तरड़, प्रियंका, पार्वती तरड़, सुधा तिवारी, अनीशा बिश्नोई, अन्नु कुमावत, वैभव सारस्वत, अजय जनागल, संजय पुरोहित, गोविंद राम केवटिया, संजय शर्मा, तरुण कुमार राठी, हिमांशु सारस्वत, राजेश साध एवं मास्टर मेल केटेगरी में देवेन्द्र कुमार सारस्वत तथा मास्टर फिमेल केटेगरी में शोभा सारस्वत ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं क्वांस सीनियर वर्ग में हिमांशु सारस्वत तथा योगिता स्वामी ने गोल्ड मेडल जीता।

img 20220408 wa01764813169410063624866 चित्रकला प्रदर्शनी मंजरी का समापन * मृतक के परिजनों का धरना ** स्कूटी और हेलमेट के साथ खिली मुस्कान *** इन्होंने जीते मैडल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News