ताजा खबरे
IMG 20220131 225649 1 भारत के इस जिले में है सर्वाधिक महंगा पेट्रोल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पेट्रो पदार्थों की कीमतों में उछाल जारी है। देखते ही देखते भाव आसमान छूने लगे हैं। रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले दो हफ्तों में अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम 8 रुपये बढ़ गए हैं। महाराष्ट्र के परभणी (Parbhani) जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां नॉर्मल पेट्रोल की कीमत 121.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर (Sriganganagar) में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगी हुई है। यहां पेट्रोल के दाम 120.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 103.30 रुपये प्रति लीटर हैं।


Share This News