ताजा खबरे
IMG 20220202 004525 96 सीएनजी और पीएनजी (घरेलू) की कीमतें भी बढ़ेगी ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा होना जारी है। उसके साथ ही प्राकृतिक गैस की कीमत भी बढ़ रही है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार में सीएनजी-पीएनजी के दाम पर देखने को मिल सकता है। आर्थिक विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में सीएनजी और पीएनजी (घरेलू) की कीमतें क्रमश: 4.5-5 रुपये/किग्रा और 2.5-3 रुपये/घन मीटर बढ़ सकती है। पहले से ही लोग पेट्रोल व डीजल के भाव बढ़ने से परेशान है महंगाई के बीच यह आम आदमी का बजट और बिगाड़ने का काम करेगा। जानकारी में रहे कि दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी और सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में  इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से पीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं इससे एक दिन पहले ही वैश्विक गैस और तेल की कीमतों के अनुरूप ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये प्रति बढ़ा दी थी। 


Share This News