IMG 20210920 005005 1 बीकानेर : सेफ्टी टैंक साफ करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज दर्दनाक हादसे में 4 कई मौत हो गई। बीछवाल थाना क्षेत्र में करणी औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा होने की घटना सामने आई है। करणी औद्योगिक क्षेत्र में सेफ्टी टैंक साफ करने चार कर्मचारी उतरे थे,और अचानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है इसमे चार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की इत्तला मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस के एएसआई पूरनसिंह मय जाब्ते मौके पर पहुँच गए है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर पवन भदौरिया सहित अनेक थानाधिकारी मौके पर पहुंच गये है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इनमे से 3 बीकानेर और 1 बाहर का सफ़ाईकर्मी हैं।


Share This News