Thar पोस्ट, न्यूज। चीन में कोरोना फिर से फैल गया है। इसके साथ ही यूरोप के अनेक देश इसकी चपेट में आ रहे है। कोरोना वैक्सीनशन कारगर है। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन लगातार जारी है और इसी बीच अब आज 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो जा गया है. ‘बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित’… का नारा देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर अपील कि है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं.
स्वास्थ्य मंत्री की अपील
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि, मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 और 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है. साथ ही 60+ आयु के सभी लोग प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे. मेरा बच्चों के परिजनों और 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।