IMG 20220202 004525 41 कपिल सरोवर के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए बनेगी डीपीआर, चरणबद्ध होगे कार्य * मदन जैरी का अभिनंदन ** Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जन-जन की आस्था के केन्द्र कपिल सरोवर के समुचित विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए संयुक्त डीपीआर तैयार की जाएगी तथा चरणबद्ध तरीके से यहां विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे पर्यटन की संभावनाओं को भी बल मिल सके।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी और सड़क विकास निगम द्वारा संयुक्त रूप से यह डीपीआर तैयार की जाए। इसमें समूचे सरोवर क्षेत्र के सौंदर्यकरण, लाइटिंग, सुरक्षा और अन्य बिंदुओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। हाल ही के बजट में कपिल सरोवर को नहरी जल से जोड़ने सहित अन्य घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की चर्चा भी इस दौरान की गई।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जिले के समस्त स्वीकृत, प्रगतिरत और पूर्ण सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं हो। जिला कलक्टर ने आरएसआरडीसी द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा पांचू और श्रीडूंगरगढ़ में नवनिर्मित आईटीआई भवनों में विद्युत कनेक्शन शीघ्र देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले में एनएचएआई के सभी टोल नाकों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही की एक महीने की रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिषाषी अभियंता जेपी अरोड़ा, आरयूआइडीपी के अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

मदन जैरी बीकानेर की आलीजा संस्कृति के संवाहक है

Thar पोस्ट।होली पर्व पर गत वर्षो की भांति प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा ‘रंग की रंगत-शब्द की संगत’ का रंगारंग आयोजन रानी बाजार स्थित ‘नरपत सदन’ में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में लोक गायक एवं बीकानेर की होली संस्कृति के आगीवान कलाकार मदन जैरी का ‘प्रज्ञा सम्मान’ किया गया। सम्मान में जैरी को माला, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न आदि समारोह के अध्यक्ष कमल रंगा मुख्य अतिथि राजस्थानी अकादमी के सचिव शरद केवलिया एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् संजय सांखला एवं कर्मचारी नेता सतीश मैनी द्वारा अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा ने कहा कि हमारे सांस्कृतिक मूल्य हमारी धरोहर है। इसे सुरक्षित रखना आज प्रासंगिक हो गया है। होली पर्व पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोकगीत कविता गजल आदि की प्रस्तुति श्रोताओं को भाषा संस्कृति के कई रंगों से सराबोर कर देती है।
मदन जैरी के सम्मान में बोलते हुए कमल रंगा ने कहा कि मदन जैरी बीकानेर की आलीजा संस्कृति के संवाहक है, इसी क्रम में मुख्य अतिथि शरद केवलिया ने उन्हें बेहतरीन लोक गायक बताया। इसी तरह विशिष्ट अतिथि संजय सांखला एवं सतीश मैनी ने जैरी को सुन्दर गायक एवं प्रसिद्ध कलाकार बताया।
कार्यक्रम में झंुझनू से आए हुए प्रसिद्ध गीतकार बी.एल. सावन वरिष्ठ कवयित्री मोनिका गौड, प्रो नृसिंह बिन्नाणी, गिरिराज पारीक, विप्लव व्यास, कैलाश टाक, जुगल किशोर पुरोहित, इसरार हसन कादरी आदि ने अपनी हिन्दी, उर्दू, और राजस्थानी की रचनाओं से काव्य के कई रंग बिखेरे।प्रारंभ में सभी का स्वागत साहित्यानुरागी एवं देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष नित्यानन्द पारीक ने करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से रूबरू होती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन कवि गिरिराज पारीक ने किया। अंत में सभी का आभार इतिहासविद् डॉ फारूक चौहान ने किया।

img 20220315 2128525115708876015787035 कपिल सरोवर के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए बनेगी डीपीआर, चरणबद्ध होगे कार्य * मदन जैरी का अभिनंदन ** Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News