ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
AM बीकानेर में स्वागत द्वार का निर्माण कार्य रोकने पर भड़के पार्षद, निगम और यूआइटी में ठनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के सादुलगंज इलाके में एक स्वागत द्वार के निर्माण को लेकर पार्षदों में रोष है। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा ढोला मारु के बीच में हरिराम जी मंदिर के पास कॉलोनी का एक स्वागत द्वार नगर निगम द्वारा द्वारा निविदा निकालकर करवासया जा रहा है। लेकिन इस निर्माण कार्य को नगर विकास न्यास ने यह कहकर रोक दिया है कि इस कार्य के लिये न्यास को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई और न इस कार्य का ले आउट व ड्राईंग नगर विकास को उपलब्ध करवाई गई। जिसको आधार बनाकर कार्य को रोकने के आदेश दिए गये है। उधर स्थानीय पार्षद मनोज विश्नोई ने इसका विरोध किया है। विश्नोई का कहना है कि टेंडर लगाया गया मगर यूआईटी ने दुर्भावनापूर्ण व दबाव में आकर स्वागत द्वार की आड़ में हरिराम जी के मंदिर को भी क्षति पहुंचाना चाहते हैं। पार्षद मनोज विश्नोई ने यूआईटी सचिव और कमिश्नर नगर निगम को अवगत करवाया जब टेंडर हो चुका है आधा स्वागत द्वार बन चुका है तो उसके बाद में काम रोकने का उनको कोई अधिकार नहीं है और उनकी जो मंशा है मंदिर हटाने की व पूरी नहीं होगी इसके लिए पूरे वार्ड के लोग रोड पर उत्तर संघर्ष करेंगे।


Share This News